ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार औऱ पवन वर्मा के बिच हुई लम्बी मुलाकात

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार औऱ पवन वर्मा के बिच हुई लम्बी मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व सांसद पवन वर्मा लंबे समय बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है. नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए पवन वर्मा को कुछ बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही जा रही है. पवन वर्मा पूर्व राजनयिक रहे हैं. नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी से राज्यसभा सांसद बनाया था. बाद में पवन वर्मा ने जदयू छोड़कर ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था. लेकिन पिछले महीने उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया था. पवन वर्मा प्रशांत किशोर के बेहद करीबी माने जाते हैं.

नीतीश औऱ पवन वर्मा की मुलाकात
सीएम हाउस से मिल रही खबर के अनुसार नीतीश कुमार ने आज पवन वर्मा से लंबी बातचीत की है. पवन वर्मा ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई. मुलाकात के दौरान उनकी कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से बात हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिशन 2024 पर भी उनकी बातचीत हुई है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि नीतीश कुमार ने उन्हें कोई जिम्मेदारी देने की बात कही है या नहीं, लेकिन सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को कुछ खास लोगों को लामबंद करने की जिम्मेदारी दी है.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

प्रशांत किशोर औऱ पवन वर्मा पर एक साथ हुई थी कार्रवाई
नीतीश कुमार ने 2020 में पवन वर्मा औऱ प्रशांत किशोर पर एक साथ कार्रवाई की थी. तब प्रशांत किशोर जदयू के उपाध्यक्ष थे तो पवन वर्मा महासचिव. पवन वर्मा ने CAA यानि नागरिकता संशोधन विधेयक पर जदयू और नीतीश कुमार के स्टैंड पर आपत्ति जतायी थी. पवन वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू के भाजपा से समझौते पर भी आपत्ति जतायी थी. उन्होंने नीतीश कुमार को इन मसलों पर एक पत्र भी लिखा था, जो सार्वजनिक हो गया था. उसी दौरान प्रशांत किशोर भी CAA समेत दूसरे मुद्दों पर नीतीश कुमार का विरोध कर रहे थे. जदयू ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

प्रशांत के लौटने की भी चर्चा
सियासी गलियारे में यह भी चर्चा चल रही है कि पवन वर्मा के बाद क्या प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार के खेमे में लौटेंगे. वैसे इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर पर कड़ी टिप्पणी की थी. नीतीश ने ये भी कहा था कि प्रशांत किशोर को भाजपा में जाने का मन है. नीतीश के आरोपों पर प्रशांत किशोर ने भी तल्खी से जवाब दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
यह तो समारोह के आयोजकों से पूछा जाना चाहिए…………

माहौल बिगाड़ रहे हैं BJP अध्यक्ष :नीरज

Social Sciences And Well Being Policy

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend