ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोग बिहार में ‘जंगलराज रिटर्न्स’ यूँ ही नही कह रहे हैं………

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
लोग बिहार में ‘जंगलराज रिटर्न्स’ यूँ ही नही कह रहे हैं………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ‘जंगलराज’ के आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही पलटवार करते हुए कहते हों कि देश में कहीं ऐसा कोई राज्य है, जहां घटना नहीं होती हो। यहां ‘जंगल राज’ नहीं ‘जनता राज’ है। लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। हाल के दिनों में पांच ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनकी वजह से लोग बिहार में ‘जंगलराज रिटर्न्स’ कह रहे हैं। आइए जानते हैं इन पांच मामलों के बारे में…

राजद नेता के बेटे ने DSP को दिखाई धौंस
पहली घटना की बात करें तो बीते गुरुवार पटना में देखने को मिली है। राजधानी पटना के सब्‍जीबाग इलाके में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस घटना में 3 पुलिस वालों की जमकर पिटाई की गई। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया शुक्रवार की रात उन्हें छुड़ाने राजद नेता का बेटा आ गया। राजद नेता का बेटा और सब्जीबाग के वार्ड नंंबर 40 के पार्षद अशफर अहमद ने डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया। उन्‍होंने थानेदार सहित थाने के पुलिसकर्मियों को धमकी दी और हिरासत में लिए गए व्‍यक्ति को तत्‍काल प्रभाव से छोड़ने के लिए भिड़ गए।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

बिहार: राजधानी पटना में संदिग्ध शख्स को छुड़ाने के लिए देर रात पीरबहोर थाना पहुंच गया RJD नेता अनवर अली का बेटा अफसर अली, DSP से बदसलूकी, धमकी दिया- अभी तुरंत छोड़िए, गाली-गलौज के साथ कपड़ा (वर्दी) फाड़ने तक का आरोप।। पीरबहोर थाना प्रभारी:
+ pic.twitter.com/JA1xYkQVn5

— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) September 10, 2022

शराब माफियाओं का पुलिस पर हमला, सिपाही की मौत
दूसरी घटना बिहार के सीवान जिले में बुधवार को शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक कॉन्स्टेबल बाल्मीकि यादव (39) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वे पटना जिले के मसौढ़ी के रहने वाले थे। घायल हुए व्यक्ति की पहचान ग्यासपुर गांव के 55 साल के सेराजुद्दीन खान के तौर पर हुई थी। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बालू माफियाओं ने दारोगा को चलती गाड़ी ने नीचे फेंका
तीसरी घटना वैशाली जिले की है, मंगलवार को यहां बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अपराधियों ने दारोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। साथ ही एसडीपीओ को गाड़ी से रौंदने की कोशिश भी की गई। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

राजद विधायक का भाई बता कर खनन इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी
चौथी घटना खनन विभाग से जुड़ी है। पटना में खनन विभाग के दफ्तर में घुसकर माइनिंग इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को राजद विधायक रीतलाल यादव का भाई संतोष बताया था। मंगलवार को संतोष कुमार सिंह नाम का शख्स अपने सात-आठ गुर्गों के साथ खनन कार्यालय में घुसा और इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की तलाश करने लगा। उस समय राजेंद्र सिंह दफ्तर में नहीं थे। इस पर संतोष ने हेड क्लर्क अरूण कुमार को धमकी देते हुए कहा- ‘खनन इंस्पेक्टर की औकात कैसे हो गयी कि उसने मेरी गाड़ी पकड़ ली, जान से मार दूंगा।’ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों की कैद से दो अपराधियों को छुड़ा ले गए
पांचवीं घटना बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर पकड़े गए दो बदमाशों को पुलिस से छुड़ा लिया। बदमाशों ने इस दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस घटना में तीन पुलिस जवान (कांस्टेबल) घायल हो गए। पीरबहोर के थाना प्रभारी मोहम्मद शबीउल हक ने शुक्रवार को बताया कि पीरबहोर थाना पुलिस टीम गुरुवार की रात छापेमारी कर लौट रही थी कि पटना मार्केट के पास चार खड़े संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस की टीम ने भी दौड़कर इनमें से दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले जा रही थी कि इसी बीच, डेंटल कॉलेज के सामने आसामजिक तत्व इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इन लोगोंन ने पकड़े गए युवकों को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

Next Post
मेरा फैसला स्पष्ट है, कोई कंफ्यूजन नहीं… कांग्रेस अध्यक्ष पद के सवाल पर किस ओर इशारा कर रहे हैं राहुल गांधी?

मेरा फैसला स्पष्ट है, कोई कंफ्यूजन नहीं... कांग्रेस अध्यक्ष पद के सवाल पर किस ओर इशारा कर रहे हैं राहुल गांधी?

पितृपक्ष आज से, पहले दिन अगस्त्य ऋषि का तर्पण

पितृपक्ष आज से, पहले दिन अगस्त्य ऋषि का तर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend