ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हेमंत सोरेन समेत झारखंड के इन 8 विधायकों की कुर्सी खतरे में

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in Lokshbha2024, झारखण्ड
0
हेमंत सोरेन समेत झारखंड के इन 8 विधायकों की कुर्सी खतरे में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड में सियासी संकट गहराया हुआ है. यह स्थिति अगले कुछ महीनों तक बनी रहेगी. जैसी स्थितियां हैं उम्‍मीद जताई जा रही हैं कि साल 2023 में 8 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो सकते हैं. दरअसल जो मौजूदा परिस्थितियां दिख रही हैं उसके अनुसार झामुमो, कांग्रेस, बीजेपी के 8 विधायकों की सदस्‍यता कभी भी रद्द हो सकती है. ऐसी स्थिति में उन रिक्‍त सीटों के लिए अगले 6 महीने में उपचुनाव कराना जरूरी होगा.

फिलहाल मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्‍यता को लेकर पूरे झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढी हुई है. इन पर आरोप है कि खान विभाग का मंत्री होते हुए अपने नाम से रांची के अनगड़ा में पत्थर खनन लीज ले रखा है. भाजपा के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने आरोप की सुनवाई पूरी कर ली है. चुनाव आयोग ने अपना मंतव्य राज्यपाल को भेज दिया है. राज्यपाल ने अपना आदेश अभी जारी नहीं किया है. कहा जा रहा कि चुनाव आयोग ने सदस्यता रद करने की बात कही है. अब राज्यपाल रमेश बैस के आदेश की प्रतीक्षा हो रही है. आदेश सार्वजनिक होने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा.

RELATED POSTS

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

बता दें, गढ़वा से झामुमो के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर हेमंत सोरेन सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री हैं. इन पर आरोप है कि चुनावी नामांकन फॉर्म में गलत जानकारी दी है. वह मेसर्स सत्यम बिल्डर्स चाईबासा कंपनी में पार्टनर हैं. यह कंपनी ठेका लेती है. साल 2019 में इस कंपनी ने कई ठेका लिए. इसलिए लाभ का पद का मामला इन पर बनता है. चुनाव आयोग ने मामले में गढ़वा डीसी से रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास है. इस पर चुनाव आयोग सुनवाई कर रहा है. कभी भी इस मामले में अपना फैसला दे सकता है. मंत्री का दावा है कि आरोप गलत है. विरोधी भ्रम फैला रहे हैं.

समरीलाल के विधायकी पर खतराबीजेपी समरीलाल कांके विधानसभा सीट से विधायक हैं. इन पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र का लाभ लेने का आरोप साबित हो चुका है. समरीलाल की विधायकी खत्म होने वाली थी, लेकिन वह राहत के लिए झारखंड हाईकोर्ट चले गए. मामला अदालत में सुनवाई के लिए विचाराधीन है. चूंकि इन पर दोष साबित हो चुका है, इसलिए चुनाव आयोग और झारखंड हाई कोर्ट कभी भी फैसला सुना सकता है. इनकी विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है. इस पर भी फैसला आता है तो कांके सीट खाली हो जाएगा और वहां उपचुनाव कराने होंगे.

इन सदस्यों पर लटकी तलवार

हेमंत सोरेन- खनन लीज आवंटन मामला
बसंत सोरेन- खनन कंपनी में पार्टनरशिप का आरोप
बाबूलाल मरांडी- दलबदल मामला
समरी लाल- फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का आरोप
प्रदीप यादव- दलबदल मामल
मिथिलेश ठाकुर- कंपनी में पद पाने का आरोप
इरफान अंसारी- कैश कांड के साथ दलबदल का आरोप
राजेश कच्छप- कैश कांड के साथ दलबदल का आरोप
विक्सल- कैश कांड के साथ दलबदल का आरोप

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

by UB India News
June 17, 2026
0

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

by UB India News
November 21, 2025
0

ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के...

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

by UB India News
August 6, 2025
0

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज, 5 अगस्त 2025...

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

by UB India News
July 29, 2025
0

झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

by UB India News
November 21, 2024
0

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. कई एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर...

Next Post
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा ब्रिटेन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा ब्रिटेन

अगर 2024 में मोदी Vs ऑल का मुकाबला हुआ तो उलटफेर कोई बड़ी बात नहीं…………

अगर 2024 में मोदी Vs ऑल का मुकाबला हुआ तो उलटफेर कोई बड़ी बात नहीं............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend