ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य में जंगल नहीं‚ बल्कि जनता राज

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
राज्य में जंगल नहीं‚ बल्कि जनता राज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद से हाथ मिलाकर महागठबंधन सरकार बनाने के बाद से प्रदेश में जंगलराज कायम होने के भाजपा के आरोपों पर लोगों को निश्चिंत होकर रहने का भरोसा दिलाते हुए आज दावा किया कि राज्य में जंगलराज नहीं‚ बल्कि जनता राज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ आने से बिहार में जंगलराज आने के विपक्ष के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा‚ ‘यहां कहां जंगलराज आ गया है। यहां पर यदि कोई घटना घट गई‚ तो आप जरा बता दीजिये कि इस दुनिया में कोई देश या राज्य है‚ जहां पर कोई झंझट आपस में नहीं करता है। यहां जनता राज है‚ आप सभी निश्चिंत से रहिये।’ मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘आप सब यंग (युवा) हैं। याद कीजिये‚ हमलोग यंग एज (युवा अवस्था) में कितना संघर्ष किये हैं। इसे याद रखियेगा।’ उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की कार्यशैली को लेकर प्रदेशवासियों को हिदायत देते हुए कहा कि ये लोग कुछ अलग सोच वाले हैं और हमलोग काम करने वाले हैं। समाज के हर तबके को एकजुट करना हमारा दायित्व है। जो पीछे रह गया है उसे आगे बढ़ाना‚ राज्य एवं देश को भी आगे बढ़ाने के लिये हमलोग काम कर रहे हैं।

गया में रबर डै़म के शुभारंभ के मौके पर अनुष्ठान करते सीएम नीतीश कुमार। साथ में डि़प्टी सीएम॥। गया (एसएनबी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को फल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े रबर ड़ैम का उद्घाटन किया। उन्होंने इसका नामा गयाजी ड़ैम रखा। मुख्यमंत्री ने सीताकुंड़ जाने के लिए निर्मित पैदल पुल का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव तथा अन्य मंत्री भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रबर डैम बनने से यहां आने वाले पिंडदानियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि गया मोक्ष की भूमि है। बचपन से ही हम सुनते आ रहे हैं कि यहां पितरों को मोक्ष के लिए पिंडदान प्रक्रिया की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां प्रायः आता रहता हूं। मैंने महसूस किया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पिंड़दान व तर्पण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिंड़दानियों को सीता कुंड़ जाने में भी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इसलिए मैंने इस नदी पर रबर ड़ैम का निर्माण कराने का विचार किया। यह बन जाने से पिंड़दानियों की परेशानी दूर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि आज यह योजना सफलीभूत हुई। अब यहां पानी सालोंभर रहेगा। बहुत ही जल्द गंगा का पानी भी यहां आ जायेगा और इस पानी को यहां के हर घर में उपलब्ध कराया जायेगा। ॥ ॥ उन्होंने कहा कि देवघाट से सीताकुंड पिंडवेदी तक जाने के लिए पुल का भी निर्माण कराया गया है। इसके अलावा मांसरवा नाले का भी निर्माण कराया गया है‚ ताकि नाले का पानी डैम के पानी में नहीं मिले और वह बाहर ही बाहर निकल जाये। राज्य सरकार ने गंगा के जल को भी गया पहुंचाने का कार्य किया‚ जिसमें सभी लोगों की मेहनत शामिल है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

विपक्षी एकता की कवायद में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि सभी पार्टियां एकजुट होकर तय करेंगी कि प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन होगा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं।
गया से लौटते के बाद पटना एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ महीने में सभी लोगों से बातचीत होने के बाद इसका नतीजा सामने आ जायेगा। बनने वाले फ्रंट को लेकर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एकजुट होकर जो भी फ्रंट बनेगा‚ वो देश एवं राज्यों के विकास के लिए प्रोग्राम तय करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जिन लोगों से मुझे मिलना था‚ उन सभी से मुलाकात हुई। राहुल गांधी से भी बहुत अच्छी बातचीत हुई है। सोनिया गांधी अभी देश से बाहर हैं। वे जब दिल्ली आ जायेंगी‚ तो हम उनसे मिलने जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अलावा सीपीआई‚ सीपीएम‚ सीपीआईएमएल समेत अन्य पार्टियों के नेताओं से हमारी बात हुई है। ममता बनर्जी से फोन पर बात हुई है। आगे जब बातचीत होगी‚ तो हम मिलने जायेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए से अलग होने का हमने जब निर्णय लिया‚ तो कई दलों के नेताओं ने फोन किया था। सब लोगों को लग रहा है कि देश के विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ सभी चीजों पर कब्जा किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में सभी लोग अगर एकजुट होंगे‚ तो बहुत अच्छी स्थिति उत्पन्न होगी। सभी लोगों की यही फिलिंग है। उन्होंने कहा कि अभी जो लोग शासन में हैं‚ वे कोई काम नहीं कर रहे हैं। सबों को अलग–अलग करके फिर से राज करना चाहते हैं। ये लोग देश के पुराने इतिहास को खत्म करना चाहते हैं।

आजादी की लडाई से जिनको कोई मतलब नहीं था‚ वे आज तरह–तरह की बातें कह रहे हैं। आजादी के ७५ वर्ष पूरे होने पर ये लोग क्या कर रहे थे। इनको बापू का नाम लेना चाहिए था। हरियाणा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी‚ ममता बनर्जी‚ अरविंद केजरीवाल के शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तय करना उनका काम है‚ जो कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। हरियाणा का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है‚ वह अलग कार्यक्रम है। उस कार्यक्रम में हमलोग पहले से जाते रहे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना के दौर के कारण नहीं जा पाये थे। एक बार फिर से हम वहां जायेंगे। राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गाधी अपनी पार्टी के काम में लगे हैं‚ यह खुशी की बात है। वे अपने ढंग से काम कर रहे हैं। दिल्ली में हमारी बातचीत लोकसभा चुनाव को लेकर हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले विभिन्न राज्यों में लोग एकजुट होंगे तो बहुत अच्छा नतीजा आएगा। यह बात सब लोगों के समझ में आ गई है‚ ये बहुत अच्छी बात है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
11 माह में PM गतिशक्ति योजना ने बाधाओं को कैसे किया दूर?

11 माह में PM गतिशक्ति योजना ने बाधाओं को कैसे किया दूर?

हेमंत सोरेन समेत झारखंड के इन 8 विधायकों की कुर्सी खतरे में

हेमंत सोरेन समेत झारखंड के इन 8 विधायकों की कुर्सी खतरे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend