ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरोप में घिरे कानून मंत्री कार्तिक कुमार पर एक्शन ,सरकार ने कानून विभाग से बदल कर गन्ना उद्योग का बनाया मंत्री

UB India News by UB India News
September 1, 2022
in कानून, खास खबर, पटना, राजद
0
आरोप में घिरे कानून मंत्री कार्तिक कुमार पर एक्शन ,सरकार ने कानून विभाग से बदल कर गन्ना उद्योग का बनाया मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही अपहरण केस को लेकर वारंट विवाद में घिरे बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग बदल दिया गया है। उन्हें अब गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शमीम अहमद अब बिहार के नए कानून मंत्री होंगे। बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद से ही कानून मंत्री को लेकर सवाल उठ रहे थे।

दरअसल, जिस दिन उन्हें एक अपहरण केस में कोर्ट में सरेंडर करना था, उसी दिन उन्होंने राजभवन पहुंच कर मंत्री पद की शपथ ले ली। इतना ही नहीं, कार्तिक कोर्ट की नजर में 8 साल से फरार थे।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

अनंत सिंह के करीबी और RJD कोटे से मंत्री बने कार्तिक ने विवाद पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मैंने हलफनामे में सब कुछ दिया है।’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिक पर आरोपों की जानकारी होने से इनकार किया था।

मंत्री पद की शपथ लेते कार्तिक कुमार(लाल घेरे में)
मंत्री पद की शपथ लेते कार्तिक कुमार(लाल घेरे में)

वहीं, मंत्री के वकील मधुसूदन शर्मा ने कहा था कि 19 सितंबर 2018 पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने सभी जांच के बाद कहा कि इस मामले में कार्तिक कुमार की इसमें संलिप्तता नहीं है। चार साल बाद कोर्ट ने ये क्यों निकाला, उसको लेकर आवेदन दिया गया है। हम लोगों ने अग्रिम जमानत का आवेदन दिया, जिसमें 1 सितंबर तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

सरकार ने कार्तिक कुमार के विभाग को लेकर आदेश जारी किया।
सरकार ने कार्तिक कुमार के विभाग को लेकर आदेश जारी किया।

कार्तिकेय सिंह के नाम पर लालू- तेजस्वी ने लगाया वीटो, जेल में रहते बनवाया था MLC

अनंत सिंह के चुनावी रणनीतिकार रहे हैं कार्तिक
कार्तिके को बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थक ‘कार्तिक मास्टर’ के नाम से जानते हैं। वर्ष 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कार्तिक मास्टर और अनंत सिंह की दोस्ती परवान चढ़ी थी। आगे अनंत सिंह के चुनावी रणनीतिकार के रूप में कार्तिकेय ने खुद को साबित किया। जानकारी है कि अनंत सिंह के लिए सभी राजनीतिक दांव-पेंच पर्दे के पीछे से कार्तिकेय की मदद से ही अनंत सिंह संभालते हैं। इसलिए अनंत सिंह की पहली पसंद वे हैं।

नरकटियागंज से विधायक शमीम अहमद के पास पहले गन्ना विभाग था।
नरकटियागंज से विधायक शमीम अहमद के पास पहले गन्ना विभाग था।

लालू प्रसाद ने खुद कार्तिक के नाम की घोषणा MLC चुनाव में की थी
कार्तिक कुमार ने जदयू के उम्मीदवार वाल्मीकि सिंह को पटना में MLC सीट पर मात दी और विधान परिषद का चुनाव जीता। जिस समय जदयू में वाल्मीकि सिंह को विधान परिषद का टिकट देने की बात चल रही थी, तभी अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव से कहा था कि कार्तिक सिंह की जीत की गारंटी वे लेते हैं। लालू प्रसाद ने बतौर MLC उम्मीदवार कार्तिक के नाम की घोषणा खुद से की थी। जेल में रहकर भी अनंत ने कार्तिक को जितवा दिया।

पत्नी दो बार मुखिया बनीं
अनंत सिंह कार्तिकेय कुमार को खुद ‘मास्टर साहब’ कहकर पुकारते हैं। राजनीति में सक्रिय होने से पहले कार्तिक स्कूल में शिक्षक थे। वे मोकामा के रहनेवाले हैं और उनके गांव का नाम शिवनार है। कार्तिक मास्टर की पत्नी रंजना कुमारी लगातार दो बार मुखिया बनीं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
यह कैसा समभाव!

यह कैसा समभाव!

पूजा–अर्चना के प्रथम अधिकारी गणेश जी…

पूजा–अर्चना के प्रथम अधिकारी गणेश जी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend