सर्वधर्म समभाव का जाप करते–करते हम कितनी विपरीत दिशा में चले जा रहे हैं‚ मुरादाबाद की घटना इसकी बानगी है। सामुदायिक अलगाव का बीज बढ़ते–बढ़ते इतना बड़़ा हो चुका है कि अब अपने घर में सामूहिक नमाज पढ़ने पर भी पुलिस के मामला दर्ज कर लेने का खतरा हो सकता है। मुरादाबाद के एक गांव में कथित तौर पर स्थानीय अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना घर में सामूहिक नमाज अदा करने पर २६ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार‚ ग्रामीणों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन करके छजलेट क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में दो स्थानीय ग्रामीणों के घर में बिना किसी सूचना के सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और वहां नमाज अदा की। एक ग्रामीण की शिकायत पर १६ लोगों के खिलाफ नामजद और १० अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी ५०५–२ (धार्मिक पूजा के प्रदर्शन की सभा में सार्वजनिक शरारत के लिए बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके उमर फारुख ने ट्वीट करके कहा कि मुझे यकीन है कि अगर कोई पड़़ोसी अपने २६ दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ हवन करता तो यह पूरी तरह से स्वीकार्य होता। लोगों के जमा होने से दिक्कत नहीं है‚ समस्या नमाज अदा करने को लेकर है। मामले के एक आरोपी का दावा था कि वह उस जमीन का कानूनन मालिक है‚ जिस पर नमाज अदा की गई थी। वहां आजादी के बाद से अक्सर नमाज पढ़ी जाती थी‚ लेकिन खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताने वाले कुछ लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए इसका विरोध किया था और थाने में शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी को भी सभी कागजात दिखाए गए थे‚ जिस पर अधिकारियों ने खुले में नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत दी थी। उसके बाद से सभी लोग घर के दायरे में ही रहकर नमाज पढ़ रहे थे। हालांकि भारी विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने दर्ज मुकदमा मंगलवार को निरस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार विवेचना के उपरांत घटना का प्रमाणित होना नहीं पाया गया। अतः विवेचना को मय जुर्म खारिजा रिपोर्ट समाप्त कर दिया गया। एआईएमआईएम अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मामले की निंदा करते हुए कहा है कि क्या भारत में मुसलमान अब घरों में भी नमाज नहीं पढ़ सकतेॽ। समाज में कट्टरपंथी सोच इस हद तक फैल गई है कि अब घरों में नमाज पढ़ने से भी लोगों के ‘जज्बात’ को ठेस पहुंच जाती है। सोचें‚ ये हम किधर जा रहे हैंॽ
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...







