ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इति नहीं टॉवर गिराना……

UB India News by UB India News
August 30, 2022
in कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आखिर नोएडा में भ्रष्टाचार के प्रतीक सुपरटेक बिल्डर के एपेक्स और सियान टॉवरों को सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद मात्र ९ सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया। ३२ मंजिला एपेक्स (ऊंचाई १०५ मीटर) और २९ मंजिला सियान (ऊँचाई ९६ मीटर) टॉवर वस्तुतः मात्र इमारत नहीं थे बल्कि भ्रष्टाचार की डरावनी व्याप्त के प्रतीक थे। भ्रष्टाचार के नींव पर खड़ी इन बहुमंजिला इमारतों की ध्वस्तीकरण प्रक्रिया का टेलीविजन पर लाइव प्रसारण देखकर देशवासियों ने भरपूर आनंद लिया। हैरानी होनी चाहिए थी कि ये दोनों टॉवर वर्षों से निर्माण की प्रक्रिया में थे‚ लेकिन नोएडा प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी‚ नेता या अन्य प्रभावशाली व्यक्ति की नजर इन पर इसलिए नहीं पड़ी क्योंकि इनमें सबकी संलिप्तता थी। अगर इमरॉल्ड़ कोर्ट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और आसपास की इमारतों में रहने वाले लोग इसका विरोध नहीं करते और बिल्डर की बेशर्मीपूर्ण निर्माण के विरु द्ध कटिबद्ध संघर्ष नहीं चलाते तो यह दोनों टॉवर भ्रष्टाचार की विजय के प्रतीक के तौर पर यथावत खड़े रहते और कानून की जगहंसाई होती रहती। बहरहाल‚ ये टॉवर गिरा दिए गए हैं‚ लेकिन भ्रष्टाचार पर इससे खरोंच पड़ी है ऐसा प्रतीत नहीं होता। यह सवाल उठ रहा है कि इन दोनों टॉवरों को मंजूरी देने वाले नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के विरु द्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि प्राधिकरण ने तब और वर्तमान में तैनात रहे अधिकारियों पर लखनऊ में प्रथम दृष्टया रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने भी कहा है कि इन दोनों टॉवरों को मंजूरी देने वाले अधिकारियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनकी इस घोषणा का स्वागत किया जाना चाहिए। उम्मीद है कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त–से–सख्त सजा दी जाएगी। इन इमारतों के निर्माण और ध्वस्तीकरण को देखकर सहज ही यह भाव उठ रहा है कि भगवान चाहे कण–कण में व्याप्त भले ना हो‚ लेकिन भारत के सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार कण–कण में व्याप्त है। और यह देश की हर नियामक और सामाजिक व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहा है। इन दोनों टॉवरों के ध्वस्तीकरण से इतना सबक लिया जा सकता है कि इन्हें भ्रष्टाचार का इति न माना जाए बल्कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यापक संघर्ष की शुरुआत के तौर पर लिया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post
कांग्रेस को ऑक्सीजन दे दी जनाब आजाद ने…….

कांग्रेस चुनेगी अध्यक्ष.....

CBI जांच की आम सहमति वापस लेने के सवाल पर पर बंट गई JDU और RJD

CBI जांच की आम सहमति वापस लेने के सवाल पर पर बंट गई JDU और RJD

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend