ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CBI जांच की आम सहमति वापस लेने के सवाल पर पर बंट गई JDU और RJD

UB India News by UB India News
August 30, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
CBI जांच की आम सहमति वापस लेने के सवाल पर पर बंट गई JDU और RJD
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सीबीआई जाँच पर बनी आम सहम‍ति वापस लेने के विचार पर जेडीयू और आरजेडी बंटती नजर आई। बिहार में सात दलों की महागठबंधन सरकार के दोनों प्रमुख सहयोगी जेडीयू और राजद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोमवार को बिहार राज्य में सीबीआई के प्रवेश को ‘प्रतिबंधित’ करने के मुद्दे पर अपनी अलग-अलग राय रखी। एक तरफ शिवानंद तिवारी की ओर से रविवार को यह कहा गया था कि बिहार को भी 9 राज्‍यों की तरह जांच एजेंसियों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और जांच के लिए राज्‍य की अनुमति लेने की बात कही थी।

शिवानंद तिवारी के बयान के बाद जब जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, मेरी राय में, किसी भी राज्य को सीबीआई के प्रवेश को प्रतिबंधित नहीं करना चाहिए। यदि भारत सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, तो दोष केंद्र सरकार का है न कि जांच एजेंसी का। उन्होंने कहा आज, आवश्यकता यह है कि केंद्र की सरकार एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति दे। और एजेंसियों पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं होगा।
स्पीकर्स, इयरबड्स.. बोट्स डेज पर बंपर ऑफर्स, 50% तक की छूट |

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला ऐसा मुद्दा है जिस पर दोनों प्रमुख पार्टियां बंटती नजर आईं हैं। शिवानंद तिवारी की बयान पर प्रतिक्रिया के लिए पूछे जाने पर, सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, “मुझे नहीं पता कि कौन क्या बोलता है (पता नहीं लोग क्या बोलते हैं)। इसके बाद वो चलते बने। उन्‍होंने इस मुद्दे पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए कहा कि कौन क्‍या कहता है…।

वहीं, कांग्रेस की ओर से भी यह कहा गया था कि सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। जिसका प्रमाण भी है। जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है। हालांकि बातचीत में न तो असित नाथ तिवारी ने और न ही राजेश राठौर ने प्रतिबंध लगाने की बात कही, बल्कि इस मुद्दे पर आरजेडी के साथ विचार करने की जरूर बात कही। पार्टी के प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने बातचीत में कहा कि हम किसी स्‍वतंत्र संस्‍था को प्रतिबंधित करने के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस लोकतंत्र में विश्‍वास रखने वाली पार्टी है। ऐसे में जनरल कॉन्‍सेंट वापस लेने सभी पार्टियों को आपस में विचार करने की जरूरत है।

शिवानंद तिवारी ने कहा, ‘जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है और गैर भाजपा सरकारों को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का प्रयोग किया जा रहा है। उसके विरोध में डीएसपीई अधिनियम की धारा 6 के तहत विभिन्न राज्य सरकारों को केंद्रीय जांच एजेंसी के जांच की अपनी आम सहमति वापस लेने जैसा कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।’ दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (डीएसपीई) अधिनियम-1946 की धारा 6 के अनुसार, सीबीआई को अपने अधिकार क्षेत्र में जांच करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों से सहमति की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर 9 राज्‍य मिजोरम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, पंजाब और मेघालय ने सीबीआई जांंच के अपने अधिकार की आम सहमति को वापस ले लिया है। जबकि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को अन्य नौ राज्यों की तरह सीबीआई से अपनी आम सहमति वापस लेनी चाहिए। जद (यू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसा निर्णय नहीं होना चाहिए। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस पर विचार करने की बात कही गई। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस ऐसा करने पक्ष में नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
अस्तित्व का संकट!

अस्तित्व का संकट!

मोदी को पटखनी देने के लिए मिशन 2024 के तहत बिहार में राजनीति हलचल तेज

मोदी को पटखनी देने के लिए मिशन 2024 के तहत बिहार में राजनीति हलचल तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend