ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थोड़़ा लालच किसी भी राजनेता का बड़़ा नुकसान कर सकता है…….

UB India News by UB India News
August 26, 2022
in कानून, कारोबार, खास खबर, झारखण्ड
0
थोड़़ा लालच किसी भी राजनेता का बड़़ा नुकसान कर सकता है…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड़ के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘लाभ का पद’ मामले में इस्तीफा देना पड़़ सकता है। राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्यपाल के पास भेज दी है‚ जिसमें निर्णय सोरेन के माफिक होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में उनके पास पद छोड़़ने और फिर से चुनाव में जाने के अलावा और विकल्प नहीं बचेगा। बता दें कि विधायकों के लिए संविधान में ‘लाभ का पद’ का जिक्र कियाहै।

संविधान के अनुच्छेद १९१(१)(ए) के मुताबिक अगर कोई विधायक किसी ‘लाभ के पद’ पर पाया जाता है तो उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है। १६ मई २००६ को केंद्र सरकार ने लोक सभा में ‘लाभ के पद’ की व्याख्या के लिए एक बिल पास किया था। इसके बाद ४५ पदों को ‘लाभ के पद’ के दायरे से बाहर रखा गया था। हां‚ अगर राज्य सरकार कोई कानून बनाकर किसी पद को ‘लाभ के पद’ के दायरे से बाहर रखती है तो विधायकों की सदस्यता अयोग्य नहीं ठहराई जा सकती है। हालांकि‚ संविधान में लाभ का पद स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है‚ लेकिन विभिन्न अदालती फैसलों में की गई व्याख्याओं द्वारा इसका अर्थ अवश्य स्पष्ट हुआ है। ‘लाभ के पद’ की व्याख्या के अनुसार‚ पद–धारक को कुछ वित्तीय लाभ या बढ़त या हितलाभ प्राप्त होते हैं। खैर‚ मूल बात है राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति का इस प्रकार कानूनी घेरे में आना। नियम–कायदों की जानकारी होने के बावजूद इतने बड़े़ ओहदे पर बैठे व्यक्ति का गलती करना अचरज में ड़ालता है। राज्यपाल का निर्णय पक्ष में नहीं आने पर एक संभावना यह भी है कि सोरेन राज्य चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दें‚ जिसमें निर्णय आने में वक्त लगे। उनके पास दूसरा विकल्प है दोबारा चुन कर आना। फिलहाल सोरेन के बारे में कोई राय बनाना बहुत जल्दीबाजी होगी। क्योंकि अदालत की टिप्पणी के बाद ही यह तय हो पाएगा‚ लेकिन राज्य चुनाव आयोग के निर्णय को सही मानें तो यह राजनेताओं के लिए एक बार फिर चीजों को दुरुस्त करने के लिए काफी है। इससे पहले भी ‘लाभ के पद’ मामले में कई निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपना पद छोड़़ने पर विवश होना पड़़ा है। जिसमें सोनिया गांधी और जया बच्चन जैसी हस्तियां शामिल रहीं हैं। इंदिरा गांधी बनाम राजनरायण मामले में भी गांधी को सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के कारण अयोग्य ठहराया गया था। कुल मिलाकर नासमझी या थोड़़ा लालच किसी भी राजनेता का बड़़ा नुकसान कर सकता है। इस सूत्र को समझने में ही समझदारी है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
भ्रष्टाचार का दीमक…..

भ्रष्टाचार का दीमक.....

चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमान बंधुआ मजदूर बन नारकीय जीवन जी रहे

चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमान बंधुआ मजदूर बन नारकीय जीवन जी रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend