ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन की चुनौतियां……..

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in बिहार
0
अपनी राह बना रहे तेजस्वी……….

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के नवगठित महागठबंधन की सरकार ने विधानसभा में आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। इस दौरान भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। १६० विधायकों ने विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जबकि इसके विरु द्ध एक भी वोट नहीं पड़ा। इस तरह सामाजिक न्याय और पुरानी मंडलवादी ताकतें सत्ता में लौट आई हैं। भाजपा के विकल्प के संदर्भ में बात की जाए तो जनता दल (यू) और राजद के महागठबंधन का सामाजिक आधार बहुत मजबूत है। इन दोनों का सामाजिक और वैचारिक आधार एक है और वोट बैंक स्थायी है। अगर आगे चलकर इन दोनों दलों के नेताओं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच राजनीतिक महत्वाकांक्षा की दीवार खड़ी नहीं होती है तो अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। अलबत्ता किसी भी दल या गठबंधन की कितनी भी मजबूत सरकार क्यों न हो‚ उसके सामने भी चुनौतियां होती हैं। इस लिहाज से महागठबंधन की सरकार भी अपवाद नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिछला राजनीतिक व्यवहार बहुत ही अस्थिर और आकस्मिक रहा है। एनड़ीए और महागठबंधन के बीच आवाजही से एक वर्ग में इनकी छवि निश्चित रूप से प्रभावित हुई है। इसलिए इस गठबंधन का एकजुट होकर बना रहना सबसे बड़ी चुनौती है। पिछले महागठबंधन सरकार के कामकाज के तौर तरीकों को देखकर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कामकाज के रिश्तों को और अधिक सुचारू बनाना होगा। महागठबंधन की सरकार को समाज के अति पिछड़े‚ कमजोर और सत्ता समीकरण में हाशिए पर रह गए समुदायों के सामाजिक–आर्थिक उत्थान पर विशेष जोर देना होगा। तेजस्वी यादव पार्टी की संरचना और नीति में बदलाव ला रहे हैं। अपने मंत्रियों के लिए नई अचार संगीता बनाई है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए‚ लेकिन कानून–व्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर सरकार की असली अग्निपरीक्षा होगी। तेजस्वी यादव ने दस लाख नौकरी देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री कुमार ने एक कदम आगे बढ़कर १० लाख नौकरी देने के साथ अन्य व्यवस्थाओं से और १० लाख रोजगार सृजित करने की घोषणा की है। महागठबंधन की सरकार इसके लिए क्या योजना बनाती है‚ यह देखने वाली बात होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
बिहार विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष

बिहार विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी, जी-23 के अहम नेताओं में से थे एक गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी, जी-23 के अहम नेताओं में से थे एक गुलाम नबी आजाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend