ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र सरकार के चलते यहां कोई सड़क नहीं है, यह हमने बनाई है: नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
केंद्र सरकार के चलते यहां कोई सड़क नहीं है, यह हमने बनाई है: नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार ने मीडिया पर उठाया सवाल, कहा- प्रेस वाले भी जो इंडिपेंडेंट रहते थे, अब हम इन पर क्या बोले
गया के विष्णुपद मंदिर पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि माइनॉरिटी में भी हमें गया जिले में वोट किया। आज देखिए गया में यह लोग क्या बोल रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं। हम बापू की एक-एक चीज को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। यह बापू को धीरे-धीरे खत्म कर देंगे। नीतीश कुमार ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रेस वाले भी जो इंडिपेंडेंट रहते थे, अब हम इन पर क्या बोले। अंदर क्या क्या बात होती है।

नीतीश कुमार का BJP पर हमला- बताइए, आजादी की लड़ाई में कहां थे? यह बापू को खत्म करना चाहते हैं
बीजेपी से अलग होने पर नीतीश कुमार ने कहा कि देशभर से मुझे फोन आ रहा है। दिल्ली से कोई काम हो रहा है, सिर्फ प्रचार हो रहा है। लोगों की आमदनी घट रही है। किस प्रकार का काम हो रहा है।रोज रोज केवल प्रचार हो रहा है और काम नहीं। आजादी के 75वें वर्ष पर यह कह रहे थे यह काम होगा वह काम होगा। यह बताइए आजादी की लड़ाई में कहां थे? क्या आजादी की लड़ाई लड़े? यह लोग बापू को खत्म करना चाहते हैं। समाज में टकराव खड़ा करना। कहीं कुछ ऐसा नहीं है अब हम लोग एकजुट हो रहे हैं।

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

नीतीश कुमार का नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला, काम नहीं प्रचार हो रहा है
नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज काम नहीं प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ आप बोलोगे तो आपको जगह मिलेगी। जो लोग मेरे साथ पहले थे, उन्हें मौका नहीं दिया गया। यह तकलीफ थी। नीतीश कुमार ने सदन में खड़े होकर कहा कि यह लोग सुनना नहीं चाहते हैं। भाजपा विधायक खड़े होकर हंगामा कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे खिलाफ बोलोगे और दिल्ली वाला जगह देगा, तब हमको अच्छा लगेगा। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि सात पार्टी इधर है, एक पार्टी समर्थन कर रहा है। आप तो जाइएगा ही ना।

2013 में BJP से क्यों अलग हुए थे, नीतीश कुमार ने बताई वजह, कहा- अटल, आडवाणी सभी मेरी बात सुनते थे
नीतीश कुमार ने कहा कि आज की सरकार का कुछ नहीं है। हम 2013 में क्यों अलग हुए यह भी जान लीजिए। अटल जी, आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी सभी आप ही के पार्टी के नेता थे। यह सभी मेरी बात सुनते थे और मानते थे। 2013 में अटल जी की तबीयत ठीक नहीं थी। तब बाकी के जो नेता हैं, उनकी बात होनी चाहिए थी। सीएम नीतीश ने फिर नितिन नवीन की ओर देखते हुए कहा- तुम लोग बच्चे थे, तुम लोग के पिता थे उस वक्त।

केंद्र सरकार के चलते यहां कोई सड़क नहीं है, यह हमने बनाई है: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना को आप लोगों ने माना दिल्ली वालों ने माना। हमारी योजनाओं को केंद्र ने लागू किया। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की तरफ से पैसा भेजा गया और कहा गया कि कह दीजिए कि यह योजना केंद्र की है लेकिन हमने कहा कि यह राज्य की योजना है। बिहार में हो रहे सड़क निर्माण पर नीतीश कुमार बोले- हमने हर गांव तक सड़क पहुंचाई, अब कौन गांव बचा है, जहां सड़क नहीं पहुंची है। केंद्र सरकार के चलते यहां कोई सड़क नहीं है, यह हमने बनाई है। सदन में हंगामा होने पर नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को फिर कहा- बैठो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क बनाने का निर्णय अटल बिहारी वाजपेई ने सबसे पहले लिया था।

केंद्र की रणनीति पर नीतीश कुमार का हमला, कहा- सोशल मीडिया से लेकर प्रेस सब चीज पर दिल्ली का कब्जा
नीतीश कुमार ने केंद्र की रणनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि आजकल प्रचार केवल दिल्ली का होता है। सोशल मीडिया से लेकर प्रेस सब चीज पर दिल्ली का कब्जा है, उनका प्रचार होता है। हमने पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी। अगर बना देंगे तो केंद्र की चर्चा होगी।

सुशील मोदी को डेप्युटी सीएम न बनाने का नीतीश कुमार का दर्द फूटा
नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया, प्रेम कुमार को मंत्री नहीं बनाया। नंदकिशोर यादव को नहीं बनाया, राम नारायण मंडल विनोद नारायण झा और भी कई लोग उन्हें मंत्री नहीं बनाया। पहले वाले मात्र 2 लोगों को मंत्री बनाया गया।

RCP सिंह पर नीतीश कुमार ने बोला हमला- जिस आदमी को हमने अपनी पार्टी में नीचे से ऊपर उठाया, वही चले गए
आरसीपी सिंह पर नीतीश कुमार ने कहा कि जिस आदमी को हमने अपनी पार्टी में नीचे से ऊपर उठाया। 2020 में हमने उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया। वो केंद्र में गए। और फिर वहां से कहां गए आपको तो पता ही है। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी में पहले से ही कहा जा रहा था कि बहुत गलत हो रहा है। लेकिन हमने तब ध्यान नहीं दिया और जब ध्यान दिया तो वो चले गए।

नीतीश कुमार ने कहा- नितिन नवीन को कहा गया बोलोगे नहीं तो ऊपरवाला कैसे आगे बढ़ाएगा
नीतीश कुमार ने विधानसभा में बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि ‘मुझे आप लोगों के प्रति एतराज नहीं है। लेकिन चुनाव के बाद कहा गया कि नंदकिशोर यादव को मंत्री बनाया। मैंने बात की थी लेकिन जब बनाया गया तो नितिन नवीन को बनाया गया। याद कीजिए 2005 में जब हम लोग एक साथ लड़े तब क्या वोट आया था। 2005 में जो नतीजा आया उसमें क्या था 88 और 55 तब क्या हुआ था। नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को कहा कि जब आपके पिताजी की मृत्यु हुई थी तब पटना में 18 परसेंट वोट आया था। हम लोगों ने तो आपके लिए काम किया था। नीतीश कुमार ने कहा कि नितिन नवीन को कहा गया बोलोगे नहीं तो ऊपरवाला कैसे आगे बढ़ाएगा, मेरे खिलाफ बोलो।

उनको विपक्ष में छोड़कर, हम सात पार्टियां एक तरफ हो गई हैं: नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने इस सदन के समक्ष विश्वास का प्रस्ताव रखा है। आज जो चर्चा हो रही है। उनको विपक्ष में छोड़कर, हम सात पार्टियां एक तरफ हो गई हैं। पार्टी को तो इन लोगों ने निकाल दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post

Residency Private Assertion Editing & Writing Companies

नवगठित महागठबंधन सरकार ने  विश्वास मत हासिल किया

नवगठित महागठबंधन सरकार ने विश्वास मत हासिल किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend