बिहार कैबिनेट में स्थान नहीं मिल पाने से जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा नाराज के नाराज होने की चर्चा खूब चली। शनिवार को उपेंद्र ने कहा कि राजनीतिक जीवन में पद नहीं मिलने पर मैंने नाराजगी नहीं जताई, कई बार अपनी नाराजगी जताने के लिए बड़े-बड़े पदों को लात जरूर मारी। रविवार को इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा ने इंटरनेट मीडिया का सहाया लिया। फेसबुक और ट्विटर पर बयान जारी कर उन्होंने कहा कि कान खोलकर सुन लें, राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी भविष्य में ऐसी चाहत है। पहले खबर फैलाई गई कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे। फिर कहा जा रहा है कि मंत्री नहीं बनने से नाराज हैं। उपेंद्र ने कहा कि मेरे लिए मिशन 2024 के अलावा और कुछ नहीं है।
जो लोग मुझे जानते है उन्हें पता है कि मंत्री बनने में मेरी कोई रूचि नहीं है। मेरी रूचि ना मंत्री बनने में थी, ना है और ना आगे रहेगी: बिहार से बाहर होने के कारण अपने बारे में चल रही खबरों पर जद(यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा https://t.co/k4sypHtaNH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2022
राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को फेसबुक और ट्विटर पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा पहले खबर फैलाई गई कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री बनेंगे। फिर कहा जा रहा है कि मंत्री नहीं बनने से नाराज हैं।अरे भाई, आपको मालूम है न, मैं केंद्र सरकार में मंत्री था। वहां से किसी ने हटाया नहीं था मुझे। सम्मान पर पड़ा, मैंने स्वयं इस्तीफा दे दिया। जब भारत सरकार में मंत्री की कुर्सी ने मुझे नहीं ललचाया, तो राज्य सरकार में मंत्री बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है क्या..! कान खोलकर सुन लीजिए मेरे दोस्तों, भारत सरकार में मंत्री रह चुका हूं। राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी भविष्य में ऐसी चाहत है। अपने नेता और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के मिशन में लगा हूं और दिन-रात लगा रहूंगा। फिलहाल एक सूत्री संकल्प सिर्फ और सिर्फ यही है। बस और कुछ नहीं।
गठबंधन बदला पार्टी के नेता की भावना के अनुकूल गठबंधन में परिवर्तन करना ज़रुरी था। मैं अपने निजी काम से बाहर था। मेरे लिए ये कहना, मैं नाराज़ होकर चला गया तो ऐसा नहीं था: बिहार से बाहर होने के कारण अपने बारे में चल रही खबरों पर JDU राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा pic.twitter.com/fzCwwAlnFw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2022







