बिहार में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए को छोड महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के फैसले पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के समर्थक पूरी तरह मुखर दिखे और आरसीपी समर्थक नेताओं ने इसे आरसीपी सिंह को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। आरसीपी सिंह के सिपहसालार कन्हैया सिंह ने कहा कि जदयू के द्वारा आरसीपी सिंह के परिवार के द्वारा जमीन खरीदने का मामला उजागर कर आरसीपी सिंह की छवि को बदनाम करने की साजिश रचकर एक माहौल बनाया गया। असली मुद्ा तो था कि ये लोग एनडीए को छोडकर महागठबंधन के साथ जाने को बेकरार थे और आरसीपी सिंह एनडीए के साथ रहने के हिमायती थे।
उन्होंने कहा कि २०२० के चुनाव में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए के साथ सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया था मगर ये लोग अब एनडीए छोड महागठबंधन की राह पकड ली। अब वे सभी विधायक क्या जवाब देंगे जो राजद–कांग्रेस का विरोध कर चुनाव जीते थे। इनके बार–बार गठबंधन बदलने से विधायकों की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह खडा होता है और उन्हें क्षेत्र में जवाब देना पडता था। डॉ. सिंह ने कहा कि २०१७ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर गठबंधन से अलग हुए थे क्या आज वह आरोप खत्म हो गया है‚ उन्हें जनता को इसका जवाब देना चाहिए। वहीं जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे संतोष महतो‚ प्रवीण चन्द्रवंशी‚ संजय मालाकार‚ बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे राजेश पाल व व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष धनजी प्रसाद एवं उपेन्द्र विभूति ने कहा कि आरसीपी में बिहार में अतिपिछडों को आवाज दी आज उस आवाज को मिटाने की साजिश हो रही है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह‚ जो एक आईएएस अधिकारी रहे हैं‚ उनको एक साधारण कर्मचारी बताकर यह साबित कर दिया कि उनके नजर में अधिकारियों का क्या सम्मान है और पिछडा समाज को वे हीन दृष्टि से देखते हैं। इसके अलावा समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललिता‚ लोकसभा प्रभारी रहे अमर कुमार सिन्हा‚ अमित सिंह‚ भगीरथ कुशवाहा‚ अरविंद घोष‚ श्याम पटेल‚ शुषुमलता कुशवाहा‚ अजय चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम इतिहास के पन्नों में एक बार फिर पलटी मारने के लिए विख्यात हुआ है और यह जनादेश के साथ धोखा है। नेताओंं ने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति भी अब इस गठबंधन के बाद चकनाचूर हो गयी है।







