ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा कल पटना में करेंगे रोड़ शो

UB India News by UB India News
July 30, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा कल पटना में करेंगे रोड़ शो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

30 जुलाई को ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वे ३० जुलाई को सुबह ११ बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहां से उच्च न्यायालय के पास भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिर वे अंबेड़कर प्रतिमा से लेकर जेपी गोलंबर तक रोड़ शो करेंगे जिसमें काफी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम चार बजे नड्डा ज्ञान भवन में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल ने दी।

ड़ॉ. जायसवाल ने बताया कि अगले दिन ३१ जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे व बाद में सिख समुदाय के लोगों व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इसके अलावा उसी दिन पार्टी अध्यक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए १६ जिलों के भाजपा कार्यालय भवन का उद्घाटन तथा सात जिलों के कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे। श्री जायसवाल ने गुरुवार को ज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा संयुक्ता मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में आयोजित बैठक सामाजिक समरसता का अद्भुत परिचय देने वाली है। गुरुवार को अन्य राज्यों से आए भाजपा के लोग २०० विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्ण संचालन के लिए बिहार भाजपा परिवार पूरी तरह से तैयार है। तय विधानसभाओं के कार्यकर्ता पूरे जोश व तन्मयता से बाहर से आए पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे हैं। यह सभी लोग संगठनात्मक कार्य के अलावा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

वहीं‚ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है‚ यहां कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता बनते हैं‚ इसीलिए कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता को निखारने व उनके आपसी बन्धुत्व तथा समन्वय को सशक्त करने के लिए पार्टी हमेशा प्रयासरत रहती है। आगामी ३०‚ ३१ को बिहार में आयोजित हो रहे भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति इसी की एक कडी है। प्रधानमंत्री मोदी का यह अभिनव प्रयोग एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि अलग–अलग राज्यों व विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं के एक साथ मिलने–जुलने व साझा लक्ष्य के लिए एकजुटता से संकल्प लेने से उनमें राष्ट्रवाद की भावना और प्रबल होगी। इससे विपक्षी दलों की क्षेत्रवाद‚ प्रांतवाद‚ जातिवाद और भाषावाद की राजनीति को करारा जवाब मिलेगा। संवाददाता सम्मेलन में विधान पार्षद संजय मयूख‚ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन‚ राजेश वर्मा‚ विधान पार्षद दिलीप जायसवाल‚ प्रवक्ता विवेकानंद पासवान‚ प्रवक्ताा अरविंद सिंह‚ राजेश झा शामिल थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
बंगाल में सियासी उठापटक

बंगाल में सियासी उठापटक

गर्दिश में तीनों ‘हनुमान’ के सितारे:भोला, चिराग हों या RCP, कभी थे अर्श पर

गर्दिश में तीनों 'हनुमान' के सितारे:भोला, चिराग हों या RCP, कभी थे अर्श पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend