ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल में सियासी उठापटक

UB India News by UB India News
July 29, 2022
in खास खबर, पश्चिम बंगाल, संपादकीय
0
बंगाल में सियासी उठापटक

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की सियासत में इस वक्त काफी सरगर्मी है। स्कूल शिक्षा आयोग (एसएससी) में घपले की परत–दर–परत खुलने लगी है और राज्य में शिक्षा के साथ–साथ भ्रष्ट सरकार की पोल भी खुलती दिख रही है। ममता बनर्जी के बाद पार्टी और सरकार में रूतबा रखने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहायक अर्पिता बनर्जी की गिरफ्तारी से ममता सरकार बैकफुट पर है। यही वजह है कि घटना के उजागर होने के पांच दिन बाद ममता ने पार्थ को मंत्रिमंड़ल से बर्खास्त कर दिया। पार्थ ममता सरकार में बेहद महत्वपूर्ण मंत्रालय उद्योग‚ वाणिज्य और संसदीय कार्यमंत्री थे। तृणमूल के कद्दावर नेता और संगठन में सबसे ज्यादा ताकतवर पार्थ चटर्जी फिलवक्त प्रवर्तन निदेशालय (ईड़ी) की गिरफ्त में है। यानी पूरा प्रकरण ममता के लिए सहज नहीं है। भले ममता ने पार्थ चटर्जी के कृत्य से पल्ला झाड़़ लिया हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर विपक्ष के आरोपों की धार कुंद करने की रणनीति अपना रहीं हों‚ किंतु भाजपा इस मामले में इतनी आसानी से ममता को वॉकओवर नहीं देगी। पार्थ के बहाने भाजपा की रणनीति ममता को सीधे टारगेट करने की है‚ अलबत्ता वह इसमें कितनी सफल होगी यह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल जिस तरह से अर्पिता के घर से ५० करोड़़ से ज्यादा की रकम और अन्य कीमती सामान मिले हैं‚ वह यह बताने को पर्याप्त है कि पूर्व में शिक्षा मंत्री रहते पार्थ ने शिक्षा महकमे में किस कदर भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया। चूंकि अभी तफ्तीश जारी है लिहाजा लूट के कुकृत्य में किसकी कितनी भूमिका है यह जांच पूरी होने पर ही पता चल पाएगा। फिलवक्त ममता मुश्किल दौर में है‚ मगर अभी लोक सभा चुनाव में डे़ढ़ साल और विधानसभा चुनाव में चार साल का वक्त है। सो‚ यह अंदाजा लगाना बहुत शुरुआती होगा कि जनता का ममता सरकार पर कितना भरोसा हैॽ हालांकि ममता के लिए राहत की बात है कि उनकी सभा और कार्यक्रमों में जनता का झुकाव पूर्ववत है। भाजपा के लिए यह मुफीद वक्त है कि वह इस प्रकरण के बहाने ममता पर वार करे‚ सरकार की नाकामियों को उजागर करे और जनता के बीच प्रभावी तरीके से पैठ बढ़ाए। हालांकि इसमें उसके लिए दिक्कत की बात यही है कि ममता का दामन अभी तक दागदार नहीं रहा है। इस नाते विपक्ष की राजनीति थोड़़ी कमजोर जान पड़़ती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
गर्दिश में तीनों ‘हनुमान’ के सितारे:भोला, चिराग हों या RCP, कभी थे अर्श पर

गर्दिश में तीनों 'हनुमान' के सितारे:भोला, चिराग हों या RCP, कभी थे अर्श पर

राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर मुश्किल में अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस भी चौतरफा घिरी

राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर मुश्किल में अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस भी चौतरफा घिरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend