ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NIA के IG आशीष बत्रा ने पटना पहुंचकर की बैठक

UB India News by UB India News
July 26, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, पटना
0
NIA के IG आशीष बत्रा ने पटना पहुंचकर की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फुलवारी शरीफ टेरर मॉडयूल (Phulwari Sharif Terror Module) की जांच को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आईजी (IG) आशीष बत्रा मंगलवार को दिल्ली से पटना आए हैं. पटना (Patna) पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और गजवा-ए-हिंद (Ghazwa-e-Hind) के केस को लेकर बिहार एटीएस (ATS) के एडीजी रविंद्र शंकरण से मुलाकात की. इन दोनों शीर्ष आईपीएस अधिकारियों की बैठक लगभग दो घंटे तक चली. आशीष बत्रा ने इन दोनों केस से जुड़े हर एक पहलू को बड़ी बारीकी से एटीएस के एडीजी और अपने से सीनियर आईपीएस रविंद्र शंकरण से समझा. बाद में आईजी आशीष बत्रा पटना स्थित एनआईए (NIA) के कार्यालय भी गए जहां उन्होंने अपनी पटना और रांची से आई टीम के साथ मीटिंग की, और इन दोनों केस में अब तक की हुई जांच से जुड़ी जानकारी के साथ मिले सबूतों के बारे में जाना.

अपने जूनियर अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान आशीष बत्रा ने इन दोनों केस को और कैसे बेहतर तरीके से अनुसंधान करना है, और आगे किस तरह से पुख्ता साक्ष्य (सबूत) जुटाने हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है, पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश समेत अन्य दूसरे देशों में बैठे इन लोगों (आतंकवादियों) के आकाओं तक कैसे पहुंचना है इसकी हर बारीकी को बताया. साथ ही उन्हें इस बात की भी हिदायत दी की अनुसंधान के दौरान कहीं किसी भी तरह की चूक ना हो जिसका लाभ आगे आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े अभियुक्त उठा सकें जब यह केस कोर्ट में ट्रायल के लिए जाए.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बता दें कि इन दोनों केस का अनुसंधान एनआईए के पास जाने से पहले पटना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम यानी एसआईटी और एटीएस कर रही थी. एटीएस ने ही 15 जुलाई को मरगुब उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया था और पूछताछ में उससे उसके गुनाहों को कबूल करवाया था. वहीं, दूसरी तरफ आईबी ने पीएफआई मामले से जुड़ी इनपुट को पटना पुलिस से शेयर किया था जिसके बाद पटना पुलिस ने 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ टेरर हाइड आउट पर रेड डाल कर मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार किया था. यहां अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा की एनआईए की जांच में इस मामले में और क्या खुलासा होता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कुछ जिलों में वज्रपात को ले येलो अलर्ट

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटों में भारी बारिश

अग्निपथ‘ पर भाजपा और जदयू के पथ जुदा

फिलहाल साथ हैं, 2024-25 का पता नहीं...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend