ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय राजनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण घटना…….

UB India News by UB India News
June 23, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रपति भवन, संपादकीय
0
भारतीय राजनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण घटना…….

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू की घोषणा भारतीय राजनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मुर्मू की जीत होती है‚ तो राष्ट्रपति पद पर पहली बार कोई दलित और उसमें भी महिला आसीन होंगी। महिला के रूप में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी राष्ट्रपति रही हैं‚ लेकिन वह सवर्ण जाति से थीं। विरोधी खेमे की ओर से यशवंत सिन्हा राजनीति और शासन के अनुभवी उम्मीदवार हैं। भाजपा के नेतृत्व में राजग ने पिछली बार रामनाथ कोविंद के रूप में दलित को राष्ट्रपति पद पर आसीन कराया था। इस तरह देखें तो मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय और सामाजिक अभियांत्रिकी की दृष्टि से इतिहास रच दिया है। पिछली बार कोविंद के विजित होने के बाद आम विश्लेषकों का मत था कि यह दलित वोटों के सुदृढ़ीकरण का कदम है। निश्चित रूप से इस बार इसे आदिवासी वोटों के लिए उठाया गया कदम भी विरोधी बता सकते हैं। राजनीति में वोट प्राप्त करने का लक्ष्य बुरा नहीं है। भारत का दुर्भाग्य है कि यहां जातीय गोलबंदी या समीकरण राजनीति में मूलतः वोटों की दृष्टि से ही बनाए और बिगाड़े जाते हैं। किंतु राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में मुर्मू के चयन को इस परिधि में सीमित करना ठीक नहीं होगा। पहले दलित‚ इस बार आदिवासी और उसमें भी महिला राष्ट्रपति बनती हैं तो इसका संदेश सामाजिक समरसता की दृष्टि से ही नहीं‚ भारत और संपूर्ण विश्व में बहुआयामी होगा। संसद और विधानसभाओं के साथ राज्य एवं केंद्र की सरकारी सेवाओं में दलितों और आदिवासियों को उनकी जनसंख्या के अनुसार आरक्षण उपलब्ध है। बावजूद सामाजिक न्याय के नाम पर क्रांतिकारी योद्धा बने लोग भारत में दलितों और आदिवासियों के साथ दोयम दर्जे के व्यवहार का आरोप लगाते रहते हैं। इनके नाम पर राजनीति ही नहीं होती‚ सामाजिक परिवर्तन‚ सामाजिक सुधार आदि के नाम पर हजारों एनजीओ चलते हैं। कोविंद के बाद मुर्मू जीतती हैं‚ जिसकी संभावना है‚ तो बिना कहे पूरी दुनिया में संदेश जाएगा कि भारत में जब शीर्ष पद पर इन वर्गों के लोग बैठ सकते हैं‚ तो वहां सामाजिक अन्याय कैसे हो सकता है। मुर्मू का राजनीतिक अनुभव और जनप्रतिनिधि से लेकर राज्यपाल के रूप में व्यवहार कभी ऐसा नहीं रहा जिसे गरिमा के विपरीत माना जाए। इस दृष्टि से देखें तो मोदी सरकार या भाजपा का अंतिम नाम पर मोहर लगाना सही दिशा में उठाया गया कदम लगेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बुल्ली बाई एप’ और ‘सुल्ली ड़ील्स’ एप के जमानत पर सवालिया निशान …….

बुल्ली बाई एप' और ‘सुल्ली ड़ील्स' एप के जमानत पर सवालिया निशान .......

ड़ॉ. मुखर्जी के सपनों का भारत……………….

ड़ॉ. मुखर्जी के सपनों का भारत...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend