ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधायिका का सम्मान बढे और सदस्यों के अधिकारों का हनन नहीं हो

UB India News by UB India News
June 23, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
विधायिका का सम्मान बढे और सदस्यों के अधिकारों का हनन नहीं हो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

24 जून से शुरू हो रहे सप्तदश बिहार विधान सभा का षष्टम सत्र संक्षिप्त होने के बावजूद बडा ही महत्वपूर्ण सत्र है। सदन में लोकहित के विषयों पर अधिकाधिक विमर्श होगा तो विमर्श की सार्थकता भी बढेगी और लोकतंत्र में लोक तथा तंत्र की सक्रिय भागीदारी से जनहित के फैसले भी लिये जा सकेंगे। इससे न केवल जनमानस का जीवन सरल और सुगम बनेगा और बिहार का विकास तेज गति से हो सकेगा बल्कि विधायिका का एक प्रबल और सकारात्मक संदेश भी समाज में जायेगा। यह बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आगामी सत्र के सफल और सुचारु संचालन के लिए अपने कक्ष में आयोजित बिहार विधान सभा के दलीय नेताओं की बैठक में कहीं।

श्री सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार के इस पवित्र मंदिर की तरफ बिहार ही नहीं देश की करोडो जनता की पैनी निगाह लगी रहती है। इसलिए हमें अनुशासित और मर्यादित होकर सदन की गरिमा को बढाते हुए जनता की आवाज बनना होगा ताकि हम विधान सभा को पहले से और भी जनोन्मुखी बना सकें। सरकार की सजगता और सदस्यों की संवेदनशीलता से सत्र सुचारु रूप से चले‚ यही उनकी कामना है और इसी से लोकतंत्र की जडें भी मजबूत होंगी। विधायिका का सम्मान बढे और सदस्यों के अधिकारों का हनन नहीं हो‚ बिहार विधान सभा के अध्यक्ष होने के नाते यह देखना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी है। बैठक के दौरान उपस्थित दलीय नेताओं ने एक स्वर से आगामी सत्र को सुचारु रूप से चलाने में अपना सकारात्मक सहयोग देने की बात दोहरायी। साथ ही सरकार से भी जनहित में पूछे गये प्रश्नों के तार्किक उत्तर ससमय उपलब्ध कराने का आग्रह किया। बैठक के दौरान उपस्थित उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार सदस्यों की भावना के अनुरूप जनहित के मामलों पर पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर सदन में दिया जायेगा। इस बैठक में महेश्वर हजारी‚ उपाध्यक्ष‚ बिहार विधान सभा‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और श्रीमती रेणु देवी‚ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव‚ ग्रामीण विकास विकास विभाग के मंत्री–सह– मुख्य सचेतक‚ सत्तारूढ दल श्रवण कुमार‚ उप मुख्य सचेतक‚ सत्तारूढ दल जनक सिंह‚ राजद की ओर से ललित कुमार यादव‚ मुख्य सचेतक‚ मुख्य विपक्षी दल हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा की ओर से अनिल कुमार‚ नेता एआईएमआईएम अख्तरूल ईमान‚ नेता‚ सीपीआई रामरतन सिंह‚ नेता सीपीआई एमएल महबूब आलम‚ नेता सीपीआईएम अजय कुमार सहित बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
भारतीय राजनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण घटना…….

भारतीय राजनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण घटना.......

बुल्ली बाई एप’ और ‘सुल्ली ड़ील्स’ एप के जमानत पर सवालिया निशान …….

बुल्ली बाई एप' और ‘सुल्ली ड़ील्स' एप के जमानत पर सवालिया निशान .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend