ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकाबला तो होगा पर अगला राष्ट्रपति एनडीए का होना तय ……..

UB India News by UB India News
June 11, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रपति भवन, संपादकीय
0
मुकाबला तो होगा पर अगला राष्ट्रपति एनडीए का होना तय ……..

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के साथ ही देश के सर्वोच्च पद के लिए हलचल शुरू हो गयी है। कोशिश तो यही रहती है कि इस पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हो जाए‚ लेकिन लोकतंत्र के नाम पर विपक्ष भी शक्ति प्रदर्शन करना चाहता है। अगला राष्ट्रपति एनडीए का होना तय है‚ लेकिन उसके पास बहुमत के लिए १ फीसद वोटों की कमी है। इसी बात ने कांग्रेस की विपक्षी मोर्चा बनाने की उम्मीदें जगा दी हैं। भाजपा को बीजू जनता दल (बीजेड़ी) और वाईएसआर कांग्रेस का साथ मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के लिए ये सिर्फ विपक्ष की एकजुटता दिखाने का मौका होगा‚ लेकिन उसे इस प्रयास में लंबे वक्त से कोई सफलता नहीं मिल रही है। इस खातिर वह कांग्रेस से बाहर किसी अन्य दल से भी प्रत्याशी के चयन पर तैयार हो सकती है। इस बार राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल का आकार मामूली सा घटा है। जम्मू–कश्मीर विधानसभा के चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए ८७ विधायकों की कमी हो गई है। उस अनुपात में सांसदों के मत का मूल्य भी ७०८ से घटकर ७०० रह गया है। कुल मत १०‚९८‚२२१ की जगह १०‚८६‚४३३ होंगे। राष्ट्रपति चुनाव में लोक सभा‚ राज्य सभा और विधानसभा के सदस्य मतदान में हिस्सा लेते हैं। भाजपा लोक सभा‚ राज्य सभा में सबसे मजबूत स्थिति में है। लोक सभा में एनडीए के सांसदों की संख्या ३३७ एवं राज्य सभा में १०८ है। २८ राज्यों की विधानसभाओं में अकेले भाजपा के १३७९ विधायक हैं। इसके अलावा एनडीए में शामिल दलों के विधायक अलग हैं। एनडीए के पास कुल ५‚३०‚६९० मत हैं‚ जबकि जीतने के लिए ५‚४३‚२१६ मत चाहिए। लोक सभा में बीजेड़ी के २१ सांसद और वाईआरएस कांग्रेस के २२ सांसद हैं। भाजपा को उम्मीद है इन दोनों दलों का वोट भाजपा को मिलेगा। दोनों के वोटों को जोड़ दिया जाए तो ४० हजार से ऊपर बैठते हैं‚ जबकि भाजपा को जीतने के लिए महज १३‚००० वोटों की जरूरत है‚ मगर कुछ राज्यों में क्षेत्रीय दलों के उभार ने भाजपा के रणनीतिकारों को उलझा दिया है। वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल तो मान भी जाएं‚ लेकिन तेलांगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस चुनाव को रोचक बना सकती है। केसीआर केंद्र से नाराज हैं और विपक्ष का मोर्चा खड़़ा करने का प्रयास करते रहते हैं। फिलहाल इस समय देश और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जो हालात बने हुए हैं उन्हें संभालने के लिए किसे जिम्मेदारी मिलती है‚ जानने के लिए इंतजार करना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
ईमानदार प्रबंधन की जरूरत

ईमानदार प्रबंधन की जरूरत

आगे की सोचें

विरोध इसी कारण है...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend