ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब शिपिंग कारपोरेशन की बारी

UB India News by UB India News
May 10, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
अब शिपिंग कारपोरेशन की बारी

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से २०२२–२३ में 65‚000 करोड़़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के तहत केंद्र सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडि़या (एससीआई) की बिक्री की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सितम्बर तक बोलियां आमंत्रित किए जाने की संभावना है। कंपनी की गैर–प्रमुख संपत्तियों को अलग करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये बोलियां मंगाई जाएंगी। रणनीतिक बिक्री प्रक्रिया के तहत सरकार शिपिंग हाउस और प्रशिक्षण संस्थान सहित एससीआई की कुछ गैर–प्रमुख संपत्तियों को अलग कर रही है। गैर–प्रमुख संपत्तियों को अलग करने की प्रक्रिया काफी समय लेती है। इसमें तीन–चार माह लग जाएंगे। शिपिंग कॉरपोरेशन के निदेशक मंड़ल की पिछले ही हफ्ते बैठक हुई थी। इसमें कंपनी की गैर–प्रमुख संपत्तियों जिनमें मुंबई का शिपिंग हाउस और पवई का मैरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी शामिल है। को शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडि़या लैंड़ एंड़ एसेट्स लि. (एससीआईएलएएल) को स्थानांतरित करने की योजना को मंजूरी दे दी गई। बही–खाते के अनुसार‚ एससीआई की गैर–प्रमुख संपत्तियों का मूल्य ३१ मार्च‚ २०२२ तक २‚३९२ करोड़़ रुपये था। एससीआईएलएएल का गठन नवम्बर‚ २०२१ में किया गया था। बंदरगाह‚ पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल‚ २०२२ में एससीआई को गैर–प्रमुख संपत्तियों को अलग करने की प्रक्रिया को तेजी के साथ पूरा करने को कहा था। पिछले वर्ष मार्च में सरकार को शिपिंग कॉरपोरेशन के निजीकरण के लिए अनेक बोलियां मिली थीं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने दिसम्बर‚ २०२० में कंपनी में सरकार की समूची ६३.७५ प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए थे। हिस्सेदारी बिक्री के साथ ही कंपनी का प्रबंधन भी स्थानांतरित हो जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंड़ल ने नवम्बर‚ २०२० में शिपिंग कॉरपोरेशन के रणनीतिक विनिवेश को सैद्धान्तिक मंजूरी दी थी। शिपिंग कॉरपोरेशन का निजीकरण अब चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। अभी पांच पीएसयू के विनिवेश की प्रक्रिया चल रही है। इनर्मं शिपिंग कारपोरेशन के अलावा भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड़(बीपीसीएल)‚ नार्थ ईस्टर्न पावर कारपोरेशन लिमिटेड़‚कंटेनर कारपोरेशन आफ इंडि़या और टीएचड़ीसीआइएल शामिल हैं। सरकार इन कंंपनियों के प्रबंधन से भी अलग होना चाहती है। लगता है सरकार इस नीति पर अमल कर रही है कि कंपनियां चलाना उसका काम नहीं है। चाहे वह मुनाफे में ही क्यों न चल रही हों।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
बिहार विधान परिषद चुनाव भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर हाईकमान से मिली हरी झंडी

भाजपा आज जहां है वहां तक पहुंचने में उसे कितना समय लगाॽ

चक्रवात ‘असानी’ से राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई फ्लाइट्स रद ,125 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

चक्रवात 'असानी' से राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई फ्लाइट्स रद ,125 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend