ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चक्रवात ‘असानी’ से राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई फ्लाइट्स रद ,125 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

UB India News by UB India News
May 11, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, प्रदेश
0
चक्रवात ‘असानी’ से राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई फ्लाइट्स रद ,125 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चक्रवाती तूफान असानी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी चेन्नई ने बताया कि साइक्लोन असानी के कारण चेन्नई हवाई अड्डे से हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें रद कर दी गईं है। यात्रियों को इसकी सूचना कल ही दे दी गई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान आसनी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

तट से नहीं टकराएगा चक्रवात मगर सभी बंदरगाहों को किया अलर्ट

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा असानी चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में दिखेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि चक्रवात असानी वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुंचेगा।

मौसम विज्ञान विशेषज्ञ उमाशंकर दास ने कहा है कि चक्रवात असानी मंगलवार की शाम तक चक्रवात असानी उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समीप समुद्र में पहुंचेगा, हालांकि यहां से यह उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। हालांकि चक्रवात के प्रभाव से दो दिन तटीय ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी, ऐसे में सभी बंदरगाहों को अलर्ट कर दिया गया है। चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से लौट आने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल…

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल…

  • इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश: अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से लगे क्षेत्र, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के हिस्से, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभव है।
  • हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें: आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी, समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा तेज हवाएं जारी रहेगी।
  • राजस्थान, MP, हरियाणा और पंजाब में लू: राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 10 मई से लू चल सकती है।
महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है।
महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है।

पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट
वहीं, IMD कोलकाता ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

असानी चक्रवात की वजह से कोलकाता में सोमवार को बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया।
असानी चक्रवात की वजह से कोलकाता में सोमवार को बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया।

ओडिशा के 4 पोर्ट डेंजर जोन घोषित
ओडिशा रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि राज्य के 4 पोर्ट पारादीप, गोपालपुर, धमरा और पुरी को डेंजर जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में NDRF और ODARF की तैनाती की गई है। हमने समुंद्री इलाकों में सभी मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

ओडिशा में पुरी के बीच से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दूर हटाया जा रहा है।
ओडिशा में पुरी के बीच से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दूर हटाया जा रहा है।

साल 2022 का पहला साइक्लोन
असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 2021 में 3 चक्रवाती तूफान आए थे। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।

भविष्य के साइक्लोन के नाम अभी से तय
चक्रवात आसनी श्रीलंका द्वारा दिया गया एक नाम है जिसका अर्थ सिंहली में ‘क्रोध’ होता है। आसनी के बाद बनने वाले चक्रवात को सितारंग कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा दिया गया नाम है। भविष्य में जिन नामों का इस्तेमाल किया जाएगा उनमें भारत के घुरनी, प्रोबाहो, झार और मुरासु, बिपरजॉय (बांग्लादेश), आसिफ (सऊदी अरब), दीक्सम (यमन) और तूफान (ईरान) और शक्ति (श्रीलंका) शामिल हैं।

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार

विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने कहा है कि ओडिशा के लिए 11 मई महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है। प्रभावित जिलों में ओड्राफ (ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स) और एनडीआरएफ की 10 टीमें भेज दी गई हैं। इसमें ओड्राफ की नौ एवं एनडीआरएफ की एक टीम शामिल है।

इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से लगे क्षेत्र, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के हिस्से, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभव है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
सियासी दावपेच के बाद क़ानूनी दावपेच में बग्गा को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक

बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 5 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

26 कॉलेजों में छात्र–छात्राओं को मिल रहे बेहतर सेहत के टिप्स

टीबी रोगियों के बेहतर इलाज की बन रही रणनीतिः मंगल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend