ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीबी रोगियों के बेहतर इलाज की बन रही रणनीतिः मंगल

UB India News by UB India News
May 10, 2022
in पटना, भाजपा, स्वास्थ
0
26 कॉलेजों में छात्र–छात्राओं को मिल रहे बेहतर सेहत के टिप्स

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी रोगियों के उपचार को लेकर गंभीर है। इस कारण विभाग राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब प्राइवेट सेक्टर द्वारा संचालित चयनित अस्पतालों में भी ड्रग रेजिस्टेंट (डीआर) सेंटर खोलेगा‚ ताकि वहां ऐसे मरीजों का मुफ्त या सीमित खर्च पर बेहतर उपचार किया जा सके। प्रथम चरण में राज्य के कुछ प्रमुख निजी अस्पतालों से इस संबंध में बात हुई है। श्री पांडेय ने कहा कि राज्य के प्राइवेट अस्पतालों में ड्रग रेजिस्टेंट टीबी मरीजों का इलाज खर्चीला होता है। इस कारण गरीब तबकों को इलाज में परेशानी होती है। ऐसे में इन अस्पतालों में मुफ्त या सीमित खर्च पर इलाज की सुविधा मुहैया करवायी जाएगी। इससे गरीब और मध्यम आय वर्ग के लोग‚ जो प्राइवेट में इलाज कराते हैं‚ उनको बिना परेशानी के निःशुल्क या सीमित खर्च पर जांच के अलावे मार्केट में अनुपलब्ध बेडालिन एवं डेलामेनिड आदि दवाओं का लाभ मिल सके। डीआर– टीबी संक्रमण का एक भयावह रूप है। इसमें प्रथम–लाइन की प्रमुख दवाएं (रिफाम्पिसिन‚ आइसोनिआजिड) बेअसर हो जाती हैं। श्री पांडेय ने कहा कि ड्रग रेजिस्टेंट टीबी रोगियों के बेहतर इलाज के लिए विभाग द्वारा नई रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही इसके लिए एक टेंडर प्रकाशित कर ऐसे अस्पतालों का चयन इलाज के लिए किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
जनता दरबार कई ऐसी शिकायतें आ रही हैं जिसे सुनकर मुख्यमंत्री का मुंह आश्चर्य से खुला रह जाता

विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार का तेजी से हो सकेगा विकास: नीतीश

हवा-धुंध से पुल कैसे गिर सकता है, कुछ न कुछ ग़लती होगी

हवा-धुंध से पुल कैसे गिर सकता है, कुछ न कुछ ग़लती होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend