ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बदला मौसम का मिजाज,आंधी-बारिश से गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा

UB India News by UB India News
May 2, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना, भागलपुर
0
बिहार में बदला मौसम का मिजाज,आंधी-बारिश से गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश से ट्रफ लाइन गुजरने के कारण शनिवार को उत्तरी बिहार में आंधी के साथ बारिश हुई। राज्य में सर्वाधिक बारिश ठाकुरगंज में 56.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, किशनगंज में 39.8, तैयबपुर में 39, रुपौली 38.2, पूर्णिया में 33.4 एवं दरभंगा 28.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को भी उत्तरी बिहार आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। कुछ इलाके में मेघ गर्जन की आशंका है। वहीं, कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं, दक्षिण बिहार में तेज हवा चल सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। वर्तमान में इस तरह की बारिश होना सामान्य बात है। आगे भी प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

#WEATHER #WARNING #BIHAR DAY1-DAY5 pic.twitter.com/XgwJE5XdoU

— METEOROLOGICAL CENTRE PATNA (@imd_patna) April 30, 2022

उत्तर बिहार के नौ जिलों में औरेंज अलर्ट

प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर बिहार के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का औरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर बिहार के शेष जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा।

40 से 60 किलोमीटर की गति से चल सकती हवा 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तेज हवा चलने का अनुमान है। ऐेसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। खासकर तेज हवा के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे जाने से बचें। बिजली के पोल से भी दूर रहें। मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका भी काफी बढ़ गई है।

उधर बिहार में भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश में गिर गया. सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4, 5 और 6 के बीच ढलाई के लिए बनाया गया सुपर स्ट्रक्चर गिर गया. केबल लगे होने के बावजूद पुल के सुपर स्ट्रक्चर का गिरना इंजीनियर की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. यह स्ट्रक्चर करीब 100 फीट से ज्यादा लंबा था. गनीमत रही की कोई इसकी चपेट में नहीं आया. बता दें कि गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण 1710.77 करोड़ की लागत से किया जाना है. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड इस फोरलेन पुल का निर्माण कर रही है.

दरअसल, यह पुल अगुवानी और सुल्‍तानगंज घाट (भागलपुर जिला) के बीच 1710.77 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है. वहीं, सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4, 5 और 6 के बीच ढलाई का काम चल रहा था, जिसके चलते यह स्ट्रक्चर बनाया गया था. बता दें कि इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी कर रही है. उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है.

तेज आंधी और बारिश से बिजली गुल होना आम बात है,
पर बिहार में भागलपुर के सुल्तानगंज में निर्माणाधीन पुल तेज आंधी और बारिश से हो गया गुल। pic.twitter.com/NZC5hdNbsR

— DURGESH JHA (@bihar_son) May 1, 2022

पुल के बारे में जानकारी
-पुल की कुल लंबाई -3160 मीटर
-पुल का प्रकार-केबल आधारित
-अन्य खासियत- इन्टेलीजेन्ट ट्रॉफिक प्रणाली
-पहुंच पथ की लंबाई-25 कि मी , डॉल्फिन वैद्यषाला , पुल प्रदर्शिनी एवं रेस्ट एरिया , प्रकाश प्रणाली ,व्हेकिल अंडरपास , रोटरी ट्रॉफिक , टॉल प्लाजा
-फोर लेन पुल जिसमें दो- दो लेन का दो अलग-अलग पुल बनेगा
-गंगा की मुख्यधारा में पिलर की बजाय केबल पर झूलता हुआ पुल होगा जिन दो पिलरों के बीच 125 मीटर की दूरी होगी

मौसम ने मचाई तबाही
मालूम हो कि शुक्रवार शाम लगभग सवा आठ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज आंधी-तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट के बाद झमाझम बारिश होने लगी. इस बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी, लेकिन आंधी-तूफान के बाद कई शहर की बिजली गुल हो गई. पूरा शहर अंधेरे के आगोश में चला गया. आंधी-तूफान और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने से सामान्‍य फसलों के साथ-साथ फलों जैसे आम और लीची को भारी नुकसान पहुंचा है. इससे जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया. कई जगहों पर घरों और दुकानों के छज्जे तक उड़ गए. इस महीने में तीसरी मर्तबा इस तरह से मौसम का मिजाज बदला है. पिछले 10 दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल थे. अब गर्मी से थोड़ी रहात मिली है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
जनरल मनोज पांडे ने संभाली भारतीय सेना की कमान

जनरल मनोज पांडे ने संभाली भारतीय सेना की कमान

पटियाला हिंसा का मास्टमाइंड बरजिंदर सिंह गिरफ्तार, IG बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

पटियाला हिंसा का मास्टमाइंड बरजिंदर सिंह गिरफ्तार, IG बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend