ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनरल मनोज पांडे ने संभाली भारतीय सेना की कमान

UB India News by UB India News
May 2, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, सेना
0
जनरल मनोज पांडे ने संभाली भारतीय सेना की कमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनरल मनोज पांडे ने आज भारतीय थल सेना की कमान संभाल ली. साउथ ब्लॉक में इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यह पहली बार था जब इस मौके पर भारतीय वायुसेना और नौसेना के प्रमुख थल सेना प्रमुख मौजूद रहे. भारतीय थल सेना की कमान संभालने के बाद जनरल मनोज पांडे ने कहा कि देश की रक्षा सबसे ऊपर है. हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अन्य दो सेना प्रमुखों को अच्छी तरह से जानता हूं. यह तीनों सेवाओं के बीच तालमेल, सहयोग और संयुक्तता की अच्छी शुरुआत है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम तीनों मिलकर काम करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा के लिए चीजों को आगे बढ़ाएंगे.’

दिल्ली: थलसेना अध्यक्ष (वीसीओएएस) की नियुक्ति पर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/xDpxnDTUwB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2022

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए ये बेहद गर्व का पल है और सम्मान की बात है कि मुझे भारतीय थल सेना का नेतृत्व करने का मौका मिला है. देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने में सेना का बहुत योगदान है. मैं देशवासियों को आश्वासन देने चाहता हूं कि भारतीय थल सेना अपने इस काम को आगे भी जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि विश्व में भू-राजनैतिक स्थिति बदल रही है. हमारे सामने कई तरह की चुनौती है, लेकिन उन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय थल सेना पूरी तरह तैयार है. जनरल मनोज पांडे ने कहा कि तीनों सेनाएं एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगी.

दिल्ली: थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/ZXcBlHGJI2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2022

अपने करियर में, जनरल मनोज पांडे पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है. थल सेना प्रमुख बनने से पहले वह पूर्वी सैन्य कमान का नेतृत्व कर रहे थे. य​ह सैन्य कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रखवाली करती थी. सबसे पहले दिसंबर 1982 में उन्हें कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था.

दिल्ली: सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। pic.twitter.com/S52gVgNQ0A

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2022

जनरल मनोज पांडे स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया है. अपनी 4 दशक की सैन्य सेवा में वह ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में भाग ले चुके हैं. पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं. वह भारतीय थल सेना प्रमुख बनने वाले इंजीनियरिंग कोर के पहले अधिकारी हैं.

मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मुझे थल सेना के नेतृत्व का दायित्व सौंपा जा रहा है जिसे मैं पूरी विनम्रता से स्वीकार करता हूं। भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसने देश की सुरक्षा और अखंडता को कायम रखने के कार्य में बखूबी काम किया है: सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिल्ली pic.twitter.com/zIigjdBJpi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पटियाला हिंसा का मास्टमाइंड बरजिंदर सिंह गिरफ्तार, IG बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

पटियाला हिंसा का मास्टमाइंड बरजिंदर सिंह गिरफ्तार, IG बोले- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

आज शाम औरंगाबाद में राज ठाकरे की मेगा रैली ,क्या राज ठाकरे के कट्टर हिंदुत्व के पीछे BJP है?

आज शाम औरंगाबाद में राज ठाकरे की मेगा रैली ,क्या राज ठाकरे के कट्टर हिंदुत्व के पीछे BJP है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend