ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो भ्रष्ट लोकसेवकों के ठिकानों पर छापे

UB India News by UB India News
April 28, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना
0
दो भ्रष्ट लोकसेवकों के ठिकानों पर छापे

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बुधवार को पूर्व अंचलाधिकारी (सीओ) व पूर्व थानेदार के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को यह पता चला कि दोनों अफसरों ने काफी चल–अचल संपत्ति अर्जित की है। इनपर बालू के अवैध उत्खनन व गैर कानूनी व्यापार के आरोप हैं। औरंगाबाद जिले के बारुण के तत्कालीन अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय के वैशाली जिले के लालगंज के युसूफपुर स्थित पैतृक आवास के साथ ही पटना के ठिकानों को भी खंगाला। पटना के शास्त्रीनगर थाने के भट्टाचार्य रोड़ में उनके बड़े भाई के मकान पर भी छापेमारी की गई। लालगंज में इओयू की टीम करीब सुबह नौ बजे पहुंच गई और शाम तीन बजे तक जांच में जुटी रही। बंद घर मे घंटों जांच पड़ताल की। छापेमारी के दौरान पता चला कि राय ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खुद व अपनी पत्नी के नाम पर काफी संपत्ति अर्जित की है। इन्होंने पटना के दीघा में अपनी पत्नी के नाम पर साढे चार डि़समिल जमीन ३५‚ ६२‚ ००० रुपये में खरीदी। इस जमीन पर चार मंजिला मकान निर्माणाधीन है। इन्होंने कई बीमा एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश किया है‚ जिसके साक्ष्य मिले हैं। इन्होंने संपत्ति खरीदने पर ६०.८२ लाख रुपये व्यय किया। इनकी चल संपत्ति लगभग २१८७८८३ रुपये मूल्य की पायी गयी है। इनकी अनुमानित आय ४७३७५७८ रुपये पायी गई। इनकी सम्पत्ति ५६७७५७८ रुपये पायी गयी है‚ जो आय के ज्ञात का श्रोत से ११९.८ प्रतिशत अधिक है। विदित हो कि सीओ बसंत कुमार राय बालू के अवैध खनन से जुड़े माफियाओं से संबंध होने को लेकर चर्चा में आये थे। तब से जांच एजेंसियों की रड़ार पर थे। इसके साथ ही भोजपुर के अजीमाबाद के तत्कालीन थानेदार कृपा शंकर साह के पटना व बेगूसराय स्थित ठिकानों को भी ईओयू की टीम ने खंगाला। छापेमारी के दौरान पता चला कि साह ने अपनी पत्नी के नाम से मनेर में चार भूखंड़ करीब १० लाख रुपये में खरीदे। साथ ही रामकृष्णा नगर में पौन कठा जमीन करीब १९ लाख रुपये में ली। इस जमीन पर तीन तल्ला मकान भी इन्होंने बनवाया। पूर्व थानेदार द्वारा वित्तीय संस्थानों में लाखों के निवेश किये जाने के साक्ष्य मिले हैं। इनकी आय से अधिक ५८१८०८७ रुपये की संपत्ति पायी गयी है‚ जो ५४.१४ फीसद अधिक है। पुलिस अवर निरीक्षण साह रोहतास‚ पटना एवं भोजपुर जिले में पदस्थापित रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
कोई भारत में अपने वाहन बेचना चाहते हैं तो उन्हें चीन में नहीं‚बल्कि भारत में ही निर्माण करना होगा……….

कोई भारत में अपने वाहन बेचना चाहते हैं तो उन्हें चीन में नहीं‚बल्कि भारत में ही निर्माण करना होगा..........

सैन्य शासित म्यांमार चला अस्सी के दशक की और ?

सैन्य शासित म्यांमार चला अस्सी के दशक की और ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend