ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समान नागरिक संहिता पर जदयू का विरोध

UB India News by UB India News
April 27, 2022
in जदयू, पटना
0
समान नागरिक संहिता पर जदयू का विरोध
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के वरिष्ठ नेता व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि समान नागरिक संहिता को देश में आम सहमति के बगैर लागू करना ठीक नहीं। अभी देश में इस मुद्दे पर आम सहमति नहीं है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर जदयू का स्टैैंड आरंभ से ही स्पष्ट रहा है। बिना विचार विमर्श के इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।

विपक्ष की ओर से सरकार को अस्थिर करने का प्रयास
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सीमित संसाधनों के बीच भी इतनी दक्षता और ईमानदारी से यहां काम हुआ है कि बिहार देश में तेजी से तरक्की करने वाले राज्य के रूप में जाना जाता है। जन सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्हें 2020 में इस आशय का जनादेश मिला है। विपक्ष की ओर से सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया जा रहा है।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

धार्मिक मामलों में होगा हस्‍तक्षेप
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को कठोरतापूर्वक लागू करना धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप होगा। यह भारत के धर्मनिरपेक्षता की भावना को प्रभावित करेगा। इसलिए बेहतर यह है कि यदि किसी धर्म विशेष में अगर कुरीतियां है तो विभिन्न धर्मों के गुुरुओं की आपसी सहमति से उन कुरीतियों को समाप्त करने की कोशिश की जाए। भारत जैसे धार्मिक विविधता एवं धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए यह बेहतर विकल्प होगा।

विवाह और उत्‍तराधिकार का है अलग कानून
उमेश ने कहा कि भारत में सिविल एवं क्रिमिनल मामले के लिए सिविल प्रोसिजर कोड एवं क्रिमिनल प्रोसिजर के प्रविधान सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैैं। मैरिज डिवोर्स एडाप्शन एवं सक्सेशन ऐसे मामले हैैं जिस पर अलग-अलग धार्मिक समुदाय के लिए अलग-अलग कानून हैैं। इसे पर्सनल ला के नाम से जाना जाता है। संविधान के अनुच्छेद-44 में समान नागरिक संहिता को शामिल किया गया है। इसका आशय है कि सभी धार्मिक समुदाय के लिए उपरोक्त मामलों में एक प्रकार के कानून का निर्माण करना है, परंतु संविधान निर्माताओं ने भारत की धार्मिक विविधता की महत्ता को स्वीकार करते हुए समान नागरिक संहिता को राज्य के नीति निर्देशक तत्व में शामिल किया। राज्य के नीति निर्देशक तत्व को लागू किए जाने को ले न्यायालय में याचिका दाखिल नहीं किया जा सकता है। मैरिज डिवोर्स एडाप्शन इनहेरिटेंस आदि मामले विभिन्न धर्मों की मान्यताओं व परंपरा पर आधारित होते हैैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
‘सीक्रेट डील’, 3 दिन के अंदर ही तेज प्रताप और तेजस्वी में सत्ता संघर्ष

'सीक्रेट डील', 3 दिन के अंदर ही तेज प्रताप और तेजस्वी में सत्ता संघर्ष

‘NDA घटक दलों में तालमेल की कमी, समय रहते पार्टी में होनी चाहिए समीक्षा’

मैंने तो अमित शाह के वक्‍तव्‍य की चर्चा की थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend