ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी की जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा का राजनीतिक संकेत बहुत महत्त्वपूर्ण है……..

UB India News by UB India News
April 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
मोदी की जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा का राजनीतिक संकेत बहुत महत्त्वपूर्ण है……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संविधान का अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी किए जाने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा का राजनीतिक संकेत बहुत महत्त्वपूर्ण है।
वास्तव में इस यात्रा के राजनीतिक संकेतों को दो हिस्सों में देखा जाना चाहिए। एक पंचायती राज दिवस और दूसरा निवेश। पंचायती राज दिवस जम्मू-कश्मीर में मनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र को रेखांकित किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब लोकतंत्र जम्मू-कश्मीर में ग्रासरूट तक पहुंचा है, तब मैं यहां से देश भर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास है कि आतंकवाद और अलगाववाद से पीड़ित इस राज्य में यदि लोकतंत्र अपनी जड़ें जमा रहा है तो इसका एकमात्र श्रेय राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने को जाता है।

भाजपा का शुरू से ऐसा मानना रहा है कि अनुच्छेद 370 के कारण राज्य के मुट्ठीभर परिवारों को लाभ मिलता रहा है, इसलिए इसे हटाए जाने से प्रदेश का पूर्ण विकास हो पाएगा। पार्टी का विश्वास है कि इसे हटाए जाने के बाद राज्य में समृद्धि आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस यात्रा के दौरान कहा कि मैं विकास का संदेश लेकर आया हूं। उन्होंने 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरु आत की। यह विशेष रूप से रेखांकित करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उद्योगपति भी शामिल थे। जम्मू-कश्मीर में निवेश में इनकी विशेष रुचि है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूएई यहां 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के नौजवानों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आपके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी को जिन मुसीबतों के साथ जिंदगी जीनी पड़ी है, आपको कभी भी ऐसी जिंदगी जीनी नहीं पड़ेगी। ये मैं करके दिखाऊंगा, लेकिन दूसरी ओर राज्य में आतंकवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है जो केंद्र सरकार के लिए चिंता की बात है और चुनौती भी है।

प्रधानमंत्री की यात्रा के पहले भी आतंकवादी घटनाएं हुई। दूसरे राज्यों से आकर यहां रहने वालों को विशेषकर निशाना बनाया जा रहा है। जाहिर है ये घटनाएं राज्य में अमन-चैन स्थापित करने की दिशा में अवरोधक हैं। इसलिए इस पर्वतीय प्रदेश में सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने तथा समुचित विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरुआत करने की आवश्यकता है। राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। इससे उम्मीद बनती है कि देर-सबेर चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
हर किसी को प्राथमिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में मिलनी चाहिए…………

हर किसी को प्राथमिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में मिलनी चाहिए............

पंचायत दिवस आया गया जैसा हो गया……….

पंचायत दिवस आया गया जैसा हो गया..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend