ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस्तीफे के लिए ना नुकुर पर इमरान खान को ISI चीफ ने मारा था थप्पड़?

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
इमरान की फजीहत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारी सियासी हंगामे के बीच अपने पद से हटना पड़ा था। इस दौरान दावा किया गया कि इमरान आसानी से अपने पद से नहीं हट रहे थे, तभी इमरान से हेलिकॉप्टर से मिलने आए सेना से जुड़े दो खास लोगों ने इमरान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान इमरान को पद से इस्तीफा देने के लिए थप्पड़ भी जड़ दिया गया था। जानिए पूरी खबर।

पाकिस्तान में 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात इमरान खान की सरकार गिर गई थी। तमाम ड्रामा हुआ। कुछ सामने आया तो बहुत कुछ ऐसा भी था, जिसे दफन करने की नाकाम कोशिश की गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 9 अप्रैल की रात इमरान के बनीगाला में मौजूद घर के लॉन में एक हेलिकॉप्टर उतरा। इसमें दो अहम शख्स थे। इन्होंने इमरान से अलग कमरे में मुलाकात की। इस्तीफा देने को कहा। इमरान भड़क गए और बदजुबानी पर उतर आए। दावा है कि इस नाफरमानी से तमतमाए एक शख्स ने इमरान के गाल पर जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद चीजें रास्ते पर आ गईं। वोटिंग हुई और इमरान सरकार गिर गई।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

‘थप्पड़ कांड’ कैसे आया सामने
इमरान के कई एकड़ में फैले आलीशान घर (बनीगाला) में 9 और 10 अप्रैल की रात कुछ अजीब हुआ था। इसकी जानकारी पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर गुपचुप तौर पर सामने आ रही थी, फिर तीन बड़े पाकिस्तानी पत्रकारों आरजू काजमी, सलीम साफी और असद अली तूर ने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी। सवाल उठे कि इमरान की बाईं आंख के नीचे चोट का निशान कैसे आया? वो दो दिन तक क्यों हर जगह सनग्लासेस लगाए दिखे। बिना आग के बिना धुआं कब उठता है? लिहाजा, 14 अप्रैल को फौज के प्रवक्ता ने नेशनल मीडिया पर इस बारे में सफाई तक दी।

जानिए बात कैसे शुरू हुई और कैसे बिगड़ी?
असद अली तूर के मुताबिक ये तय हो चुका था कि इमरान के पास बहुमत नहीं है और उनकी सरकार गिरना तय है। इस पर भी खान न तो वोटिंग के लिए तैयार थे और न इस्तीफे के लिए। सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी ताक पर रख दिया। इससे इमरान को प्रधानमंत्री बनाने वाली फौज की इमेज खराब हो रही थी। 9 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उसने खान के पास पैगाम भेजा- इमरान खान साहब आप इस्तीफा दे दें।

तूर आगे कहते हैं- इमरान ने फौज का ऑर्डर मानने के बजाय विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के पास एक संदेश लेकर भेजा। इसमें कहा गया- प्रधानमंत्री वोटिंग कराने या इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं। वो नेशनल असेंबली भंग करके चुनाव कराना चाहते हैं। फौज ने इसे सख्ती से नामंजूर करते हुए कहा- सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर फॉलो करना ही पड़ेगा। बात यहीं से बिगड़ी।

इमरान की बाजवा को बर्खास्त करने की चाल
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरान जनरल बाजवा को बर्खास्त करके पूर्व ISI चीफ और अपने खास दोस्त जनरल फैज हमीद को आर्मी चीफ बनाना चाहते थे। हमीद को ISI से हटाने के मामले पर ही पिछले साल अक्टूबर में बाजवा और इमरान के रिश्ते बिगड़े थे। फैज इस वक्त पेशावर के कोर कमांडर हैं। सलीम साफी कहते हैं- इमरान ने डिफेंस सेक्रेटरी को बुलाकर बाजवा की बर्खास्तगी और फैज हमीद को नया आर्मी चीफ बनाए जाने के नोटिफिकेशन तैयार करा लिए। इन पर सिर्फ नोटिफिकेशन नंबर लिखना बाकी था।

सेना ने खान का कॉल किया था इंटरसेप्ट
9 अप्रैल की रात इमरान लॉन में किसी से फोन पर बात करने निकले। आर्मी इंटेलिजेंस ने यह कॉल इंटरसेप्ट कर ली। इधर, संसद में वोटिंग टालने के लिए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तमाम गैर संवैधानिक पैंतरे आजमा ही रहे थे। रात करीब 11 बजे रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वॉर्टर से एक हेलिकॉप्टर उड़ा। इसमें ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम और आर्मी चीफ जनरल बाजवा थे। ये चॉपर चंद मिनट बाद इमरान के घर बनीगाला के लॉन में उतरा। दोनों शख्स सीधे वहां पहुंचे, जहां इमरान अपने तीन करीबियों के साथ मौजूद थे। ISI चीफ ने इमरान से इस्तीफा देने को कहा। इमरान ने इनकार कर दिया और बदजुबानी पर उतर आए। दावा है कि बहस बढ़ी और गुस्से में ISI चीफ नदीम अंजुम ने एक करारा थप्पड़ इमरान के बाएं गाल पर जड़ दिया।

आधी रात को किया फोन और कोर्ट खोल ​दी गई
ISI चीफ ने इमरान से दो टूक कहा- हमें सब मालूम चल चुका है। अब वोटिंग कराओ वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। अंजुम और बाजवा ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सख्त मिजाज चीफ जस्टिस अतहर मिनाल्लाह को मामले की जानकारी दी। दोनों ने अपने-अपने कोर्ट आधी रात को खोल दिए। एक वकील ने मिनाल्लाह के सामने जनरल बाजवा की बर्खास्तगी को रोकने से संबंधित पिटीशन दायर कर दी। बहरहाल, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफे दे दिए। नवाज शरीफ की पार्टी के अयाज सादिक स्पीकर की कुर्सी पर बैठे। वोटिंग हुई और इमरान पूर्व प्रधानमंत्रियों में शुमार हो गए।

आर्मी ने इमरान के करीबियों के घर मारा छापा
पाकिस्तानी पत्रकार आमना और जफर नकवी कहते हैं- 10 अप्रैल को तड़के करीब 4 बजे इस्लामाबाद के 4 आलीशान मकानों पर आर्मी ने रेड की। इनमें से एक मकान इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सोशल मीडिया विंग के चीफ अर्सलान खालिद का था। यहां से तमाम मोबाइल, लैपटॉप्स और डिजिटल डायरीज जब्त की गईं। दरअसल, इमरान की साजिश सोशल मीडिया के जरिए फौज को बदनाम करने की थी। इस मामले में अब तक 12 लोगों को फौज उठा चुकी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ और इमरान के प्रिंसीपल सेक्रेटरी आजम खान देश छोड़कर जा चुके हैं। आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा जीते, चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP का नहीं खुला खाता

आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा जीते, चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP का नहीं खुला खाता

बिहार विधान परिषद चुनाव भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर हाईकमान से मिली हरी झंडी

बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र... हर जगह उपचुनावों में क्यों ढेर हुई बीजेपी? जानें 5 कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend