ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र… हर जगह उपचुनावों में क्यों ढेर हुई बीजेपी? जानें 5 कारण

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
बिहार विधान परिषद चुनाव भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर हाईकमान से मिली हरी झंडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के 4 राज्यों में हुए उपचुनावों के शनिवार को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को जोरदार झटका लगा है। ये उपचुनाव पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट एवं महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं बिहार की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए थे। बीजेपी इन उपचुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही, और सारी सीटें उसकी विरोधी पार्टियों के पाले में गई। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हुए उपचुनावों में जहां कांग्रेस ने बाजी मारी, वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों ने परचम लहराया।

पश्चिम बंगाल में क्यों हारी बीजेपी?
पश्चिम बंगाल में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव थे। आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को मात दी। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में तृणमूल उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने सीपीएम उम्मीदवार सायरा शाह हलीम को 20 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केया घोष की जमानत जब्त हो गई। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो कभी बीजेपी में ही हुआ करते थे, और दोनों को पार्टी ने केंद्र में मंत्री भी बनाया था।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

पश्चिम बंगाल उपचुनावों में बीजेपी की हार का सबसे बड़ा कारण ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल का उससे कहीं ज्यादा आक्रामक होना रहा। दूसरी बात कि वोट डालते वक्त वहां के मतदाताओं के मन में यह बात जरूर रही होगी कि फिलहाल सत्ता पक्ष के साथ रहने में ही भलाई है, क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव अभी 4 साल बाद होने हैं। बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका यह रहा कि जिस आसनसोल सीट पर लोकसभा चुनावों में उसके उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने जीत दर्ज की थी, उस पर इस बार उसके उम्मीदवार को सिर्फ 30 फीसदी वोट मिले।

बिहार में BJP को सहानुभूति लहर ने डुबोया?
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को मात देकर बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। यह सीट अमर के पिता मुसाफिर पासवान के निधन के बाद ही खाली हुई थी। मुसाफिर पासवान ने विकासशील इंसान पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन उनके निधन के बाद अमर ने वीआईपी का दामन छोड़कर तेजस्वी का हाथ पकड़ लिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी और वीआईपी में टूट के साथ-साथ सहानुभूति लहर भी उनकी शानदार जीत का एक बड़ा कारण रही।

छत्तीसगढ़ में सत्ता के साथ चली जनता
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा ने बीजेपी की कोमल जंघेल को मात दी। आमने-सामने के इस मुकाबले में जहां यशोदा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले वहीं कोमल भी 40 फीसदी मत पाने में कामयाब रहीं। खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत इसलिए नहीं चौंकाती है क्योंकि यहां पहले भी उसका दबदबा रहा है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों में यह सीट बीजेपी जीतते-जीतते रह गई थी। इस बार के नतीजों से साफ है कि जनता फिलहाल सरकार के साथ जाने के मूड में है।

महाराष्ट्र में 3 दलों के आगे नहीं टिक पाई बीजेपी
महाराष्ट्र में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस ने कोल्हापुर नॉर्थ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की। बीजेपी ने इन चुनावों में अकेले 43 फीसदी से ज्यादा मत हासिल किए और हार के बावजूद यह उसके लिए संतोष की बात होगी। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार है और उपचुनाव में भी कांग्रेस को अपने साथी दलों का समर्थन मिला था। 3 दलों की एकजुट ताकत के आगे बीजेपी के प्रयास नाकाफी साबित हुए और उसे इस विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

एक बार फिर भारी पड़ा बीजेपी वोटर का उदासीन रवैया?
माना जा रहा है कि बीजेपी के वोटरों का उदासीन रवैया भी उसकी हार का एक बड़ा कारण है। ऐसा कई बार देखा गया है कि जिस राज्य में उपचुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता, वहां मुख्य चुनावों में उसका ही डंका बजता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यो में ऐसा देखने को भी मिला है। बीजेपी का वोटर उपचुनावों को लेकर उतना मुखर नहीं रहता जितना वह लोकसभा या विधानसभा चुनावों में होता है। हालांकि 4 राज्यों में उपचुनावों में हुई हार निश्चित तौर पर बीजेपी नेतृत्व के माथे पर जहां चिंता की लकीरें खींचेगी वहीं विपक्षी दलों में जोश भरने का काम करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

Next Post
बोचहां उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका ,राजद उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36658 वोटों के बड़े अंतर से हराया

बोचहां उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका ,राजद उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36658 वोटों के बड़े अंतर से हराया

अपनी सीट गंवाकर मुकेश सहनी ने बांटी मिठाई

अपनी सीट गंवाकर मुकेश सहनी ने बांटी मिठाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend