ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र के पुराने साथियों का जाना हाल–चाल

UB India News by UB India News
March 27, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र के पुराने साथियों का जाना हाल–चाल

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बाढ लोकसभा (पुराना) क्षेत्र के अन्तर्गत फतुहा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने पुनपुन प्रखंड के जोल बिगहा‚ धनरूआ प्रखंड के ससौना तथा फतुहा प्रखंड के सोनारू में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका हाल–चाल जाना। ॥ मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि हम आप लोगों से मिलने के लिए आये हैं आप लोगों ने मुझे ५ बार यहां से सांसद बनाया था। पहले हम इस क्षेत्र में आते रहते थे। पिछले १६ वर्षों से बिहार की सेवा में लगे हुए हैं। जितना भी संभव था यहां के लिये हमने सब कुछ करवाया है। अभी हाल ही में आकर हमने एक–एक चीज को देखा है और इसको लेकर गाइडलाइन भी दी है। जब हम केंद्र सरकार में मंत्री थे तो गया जाने के लिए इसी रूट से सडक बनवाई गई। इस क्षेत्र के आवागमन को और आसान बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी सडकें बनायी गईं। रेल लाइन के पश्चिमी इलाके के लिए भी हमने कहा है कि वहां भी सडक बनायें। मेरे मन में काफी समय से आपके बीच में आने की इच्छा थी‚ लेकिन इसी बीच कोरोना का तीसरा दौर शुरू हो गया। हम भी कोरोना से पीडित हो गये थे। हमने सभी लोगों से मिलकर उनकी बातों को सुना है और सभी लोगों के आवेदन को ले लिया है। यहां आकर और आप सबसे मिलकर काफी खुशी हुई है। यहां हम आते जाते रहे हैं‚ आप हमें भूलियेगा नहीं न आप लोगों ने जो मुझे प्रेम और स्नेह दिया है‚ उसे हम कभी भी भूलेंगे। अपनी तरफ से जो कुछ भी संभव होगा‚ उसे करते रहेंगे। पुराने लोग नई पीढी के लोगों को आपस में प्रेम से रहने की प्रेरणा दें। आप लोग आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल बनाये रखिये। आपस में मिलजुल कर रहियेगा तो बिहार और आगे बढेगा। पहले बिहार की क्या हालत थी लोगों को पैदल ही घूमना पडता था। सडकों का निर्माण होने से आज लोगों को सहूलियत हो रही है। बचे हुये कायोंर् को भी हम करने में लगे हुए हैं।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बभनपुरा‚ बेहरावां‚ राजघाट‚ चकियापर‚ नेवां‚ पुरैनियां‚ बसियावां‚ पिपरा‚ कल्याणचक‚ बाजितपुर‚ नेतपुरा‚ पोठही‚ मियांचक‚ सुंदरपुर‚ लोदीपुर‚ तेतरी‚ सेवती‚ लालसाचक‚ सोनमयी‚ जमालपुर‚ देवकली‚ सहादत नगर‚ गवसपुर‚ बिंदौली‚ नंदाचक‚ बीबीपुर‚ सैदनपुर‚ मसाढी‚ कंचनपुर सहित कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह–जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ‚ फूल मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भ्रमण के दौरान सेवानिवृत प्रोफेसर एवं जदयू नेता जर्नादन सिंह‚ जदयू नेता रविन्द्र सिंह‚ जदयू नेता अनिल कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
सोमनाथ के पौराणिक स्वरूप को मूर्तरूप दे रहे पीएम मोदी

सोमनाथ के पौराणिक स्वरूप को मूर्तरूप दे रहे पीएम मोदी

टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स का सच

टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स का सच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend