ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स का सच

UB India News by UB India News
March 27, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, टीवी, ब्लॉग
0
टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स का सच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक शाम कई चैनल अपने अपने गाल बजाने लगे कि वो ‘अव्वल’ हैं‚ कि वो ‘अव्वल’ हैं‚ कि रेटिंग्स के हिसाब से वे कई बरस से टॉप पर हैं। एक ने कुछ इस तरह अपने को टॉप पर बतायाः हम उस चैनल से तीन गुना है और वो वो वो तो हमारे आगे कहीं ठहरते ही नहीं फिर जिसे पीछे बताया गया था वो आगे आया उसने कहा कि असल में हम ही अव्वल हैं‚ वो तो हमारे आगे कहीं टिकता ही नहीं। फिर तीसरा चैनल बोला कि हमारे प्राइम टाइम के कई कार्यक्रम टॉप पर हैं। फिर पहले वाले ने फिर कहा कि हमारे दुश्मनों ने हमारी ‘रेटिंग्स’ (टीआरपी यानी टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स) में जालसाजी कराई। एक रेटिंग एजेंसी व मुंबई के कई बडे पुलिस अफसरों से मिलीभगत करके रेटिंग्स में हेराफेरी कराई। आज वो जेल में है‚ आंकडे बाहर हैं‚ और हम नंबर वन हैं‚ कइयों से मीलों आगे हैं। मैं उनके आंकडे देख चकित था क्योंकि वे अपनी रेटिंग्स तो बताते थे लेकिन उनको कुल कितने दर्शक देखते हैं‚ कितनी देर देखते हैं‚ यह नहीं बताते। ‘रेटिंग्स’ के खेल में कई झोल शुरू से रहे हैंः‘टीआरपी’ या चैनलों की ‘दर्शकता’ बताने वाली एजेंसी पर आरोप रहा कि एक खास चैनल की रेटिंग्स कम करने के लिए रिश्वत दी गई‚ पुलिस को सेट किया गया। बाद में उनमें से कुछ पकडे भी गए।

एक एंकर तो साफ कहता रहा कि वह अपने नये चैनल के साथ आगे आ रहा था कि जमे जमाए चैनलों ने उसको डाउन करने की सोची और इस तरह रेटिंग एजेंसी को अपने पक्ष में काम करने को मजबूर किया। उस चैनल को टारगेट किया गया उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जमानत मिली जब वह बाहर आया। उसके अनुसार उसका कसूर था कि वो ‘राष्ट्रवादी’ और ‘देशभक्त’ था। चैनलों में आपसी स्पर्धा नई बात नहीं। नई बात है उसका ‘आपराधिक’ हो उठना। अपने को आगे रखने के लिए ‘कुछ भी’ कर गुजरना। यह चैनलों को हर हाल में अपने को ‘अव्वल’ बताना है क्योंकि चैनलों ने ऐसा न किया तो उनको कौन पूछेगाॽ कौन विज्ञापन देगाॽ कौन प्राइम टाइम के विज्ञापनों का रेट बढाएगाॽ बडा पैसा न होगा तो चैनल कैसे चलेंगेॽ एंकरों को करोडों कैसे मिलेंगेॽ लेकिन अपने को ‘अव्वल’ बताने वाले भूल जाते हैं कि टीवी प्रसारण का तरीका बदल चुका है। हम ‘एंटेना’ वाले टीवी की जगह ‘डीटीएच’ से आते चैनलों को देखते हैं‚ और कि डीटीएच के जमाने में रेटिंग तय करने के लिए किसी एजेंसी को देना ‘उल्टे बांस बरेली’ ले जाने जैसा है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जब देशभर में डीटीएच अनिवार्य हो चुका हो‚ अधिकांश जनता डीटीएच के माध्यम से चैनल देखती हो तब हर चैनल की दर्शक संख्या का आंकडा भी हर डीटीएच नेटवर्क वाले के पास हो सकता है और वही सही हो सकता है। ऐसे में अगर कोई एजेंसी कुछ चुनिंदा दर्शकों के टीवी सेटों में अलग से मीटर लगा कर आंकडे पता करती फिरे और दावा करे कि इस इस चैनल की ये ‘रेटिंग’ ही असली है‚ तर्कसंगत नहीं दिखता। मसलन‚ आपकी तरह मैं भी एक ‘डीटीएच नेटवर्क’ का ‘पैकेज’ लेकर अपने पसंदीदा चैनलों को देखता हूं। मुझे लगता है कि डीटीएच वालों को मालूम है कि मैं किस चैनल को कितने समय तक देखता हूंॽ

मेरा मानना है कि ‘डीटीएच नेटवर्क’ ऐसी ‘एजेंसी’ हैं‚ जो हर चैनल की ‘व्यूअरशिप’ की खबर रखने में सक्षम हैं। डीटीएच वालों के पास ऐसे टूल्स व तरकीबें हो सकती हैं‚ जिनसे ‘कौन‚ किस चैनल को‚ कितने समय देखता है’ बताने वाला आंकडा आसानी से एकत्र किया जा सकता है। डीटीएच नेटवर्कों द्वारा जरा से प्रयत्न से जब ‘सही चैनल दर्शकता’ जानी जा सकती है‚ तो अगल से टीआरपी एकत्र करने वाली एजेंसी की जरूरत क्याॽ

अगर डीटीएच वालों को ऐसा करने का हक नहीं है‚ तो उनको दिया जा सकता है‚ या कोई उनकी कोई ‘केंद्रीय नोडल एजेंसी’ बनाई जा सकती है‚ जो अपने सारे पैकेज के चैनलों को देखने के ‘डिजिटल आंकडों’ को विश्लेषित किया करे और उसके निष्कर्षों को सार्वजनिक किया करे। टीआरपी के आंकडों में ‘हेराफेरी’ खत्म करना है तो डीटीएच नेटवर्कों को ‘रीयल टाइम’ में ‘व्यूअरशिप’ तय करने का काम दिया जा सकता है। लेकिन चैनलों को शायद डीटीएच वालों द्वारा चैनलों की ‘टीआरपी’ को तय करना स्वीकार्य नहीं क्योंकि डीटीएच नेटवर्क वाले अपने ‘दर्शकों’ के ‘रीयल टाइम’ के आंकडे ‘डिजिटल’ तरीके से निकालते हैं‚ तो सब चैनलों के अपने को अव्वल बताने की पोलपट्टी खुल जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
2024 के चुनावी संग्राम का शंखनाद

2024 के चुनावी संग्राम का शंखनाद

भारत चीन रिश्ते पटरी पर ?

भारत चीन रिश्ते पटरी पर ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend