ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोमनाथ के पौराणिक स्वरूप को मूर्तरूप दे रहे पीएम मोदी

UB India News by UB India News
March 27, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
सोमनाथ के पौराणिक स्वरूप को मूर्तरूप दे रहे पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक प्रथम ज्योतिलिंग सोमनाथ को पौराणिक स्वरूप प्रदान करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निश्चय मूर्तरूप लेता नजर आ रहा है। इसके तहत मुगल हमलावरों द्वारा नष्ट किए गए बारह सूर्य मंदिरों को प्रतिस्थापित करने की परिकल्पना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। खास बात यह है कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने पर कार्य कर रहा है‚ जिसमें अगले दो दशक की संभावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं।

देश के प्रथम ज्योतिलिंग सोमनाथ को मुगल हमलावरों ने केवल लूटा ही नहीं था‚ बल्कि ध्वस्त भी कर दिया था। भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरु ष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मंदिर का पुनरुद्धार कराया था। गुजरात में मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के साथ ही नरेन्द्र मोदी ने इसकी पौराणिक भव्यता को वापस स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया था।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

पौराणिक मान्यता के अनुसार‚ सोमनाथ क्षेत्र में मौजूद १२ सूर्य मंदिर भी हमलावरों ने नष्ट कर दिए थे। इन्हें फिर से स्थापित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। सोमनाथ ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह चावड़ा कहते हैं कि इसी कड़ी में सोमनाथ मंदिर के सामने पार्वती मंदिर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। २१ करोड़ रु पए की लागत से बन रहा सफेद संगमरमर का यह मंदिर अगले दो–तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस क्षेत्र में भगवान कृष्ण के मंदिर का निर्माण भी प्रस्तावित है।

सोमनाथ गिर के जिलाधिकारी आरजी गोविल के अनुसार‚ तीर्थ क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं को ध्यान में रखकर सोमनाथ क्षेत्र का मास्टर प्लान भी तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य में होने वाले सभी कार्य योजनाबद्द्ध तरीके से निश्चित समयावधि में पूरे किए जा सकें। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट‚ यहां देवस्थान क्षेत्र के निर्माण की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके तहत मंदिर में दर्शन करने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। साथ ही यहां एक प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक समय में लगभग सात हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर सकते हैं। हमलों की आशंका को ध्यान में रखते हुए जेड़ प्लस सुरक्षा वाले इस ज्योतिलिंग में मोबाइल या तस्वीर खींचना प्रतिबंधित है। श्रद्धालुओं की भावना को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंदिर के साथ पाथ वे बनाने का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसके तहत मंदिर के दक्षिणी छोर पर सवा किलो मीटर लंबे एक पाथ वे का निर्माण कराया गया है। करीब ४९ करोड़ रु पए की लागत से तैयार पाथ वे पर खड़े होकर दर्शनार्थी मंदिर के साथ अपनी तस्वीर खींच सकते हैं। यह पाथ वे समुद्र की लहरों से मंदिर परिसर की इमारत की सुरक्षा भी करता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स का सच

टेलीविजन रेटिंग पाइंट्स का सच

2024 के चुनावी संग्राम का शंखनाद

2024 के चुनावी संग्राम का शंखनाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend