ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या सुशासन सरकार इसे समझेगीॽ

UB India News by UB India News
March 14, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, जिलावार
0
क्या सुशासन सरकार इसे समझेगीॽ

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार से एक तकलीफदेह खबर है। राज्य के गोपालगंज में और भागलपुर में जहरीली शराब के कहर से फिर से 9 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़़ी है। रह–रह कर बिहार के कई हिस्सों में जहरीली शराब गरीब लोगों को मौत के शिकंजे में दबोच लेती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद शासन और प्रशासन का रवैया संवेदना से भरा नहीं होता। रूटीन टाइप प्रशासनिक लिखा–पढ़ी के बाद समाज अपने मूल स्वरूप में लौट जाता है। ज्ञातव्य है कि शराबबंदी (२०१६) के बाद से बिहार में अब तक जहरीली शराब से १२८ लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक ९३ मौत २०२१ में हुइ। २०२१ में इस तरह के जहरीली शराब के कुल १३ मामले आए थे। यह हाल तब है जब राज्य में शराबबंदी को लेकर सख्त से सख्त नियम कानून बनाए गए हैं। शराब के तस्करों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से नजर रखी जा रही है। हाल ही में ढिलाई बरतने वाले कई अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। एक बात जो सरकार को समझने और सुधारने की जरूरत है; वह है जहरीली शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। गली–गली और कदम–कदम पर मौत का सामान बेचने वालों के खिलाफ सरकार ने कौन सी कड़़ी कार्रवाई की हैॽ कितनों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है‚ कितनों की संपत्ति जब्त कर उस जगह पर स्कूल और पुस्तकालय खोले गए हैंॽ जिस तरह सरकार के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर बेहद संवेदनशील और सख्त मिजाज हैं; क्या उनका व्यवहार जहरीली शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ भी वैसा ही हैॽ ड्रोन से शराब का स्टॉक जमा करने वालों और बेचने वालों पर जब नजर रखी जा सकती है तो क्या प्रशासनिक अमला शराब के नाम पर जहर पिलाने वालों पर क्या चौकसी नहीं रख सकताॽ दरअसल‚ विपक्ष जब आरोप लगाता है कि शराबबंदी की आड़़ में सूबे में समानांतर सत्ता भी चल रही है और इसके चलते राज्य की कमाई (शराब से) को अपनी अंटी में ड़ालने की साजिश हो रही है; तो वाकई आरोप में दम लगता है। यह कोई रॉकेट साइंस थोड़े़ न है कि समझ में न आए। बेशक‚ सरकार के लिए यहां दाहरी चुनौती है। एक तरफ उसे सीमित संसाधनों के बूते शराबबंदी को सफल बनाने के वास्ते हाड़़–तोड़़ मेहनत करनी है‚ तो वहीं शराब के नाम पर जहर परोसने वालों से भी दो–दो हाथ करना है। यह काम आसान तो कहीं से भी नहीं है। क्या सुशासन सरकार इसे समझेगीॽ

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
रूस पर जैविक और रासायनिक हमले की व्यापक तैयारी का आरोप

रूस पर जैविक और रासायनिक हमले की व्यापक तैयारी का आरोप

VIP की कंफ्यूज पॉलिटिक्स………

VIP की कंफ्यूज पॉलिटिक्स.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend