ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाबोधि मंदिर बम बलास्टः एनआईए की विशेष अदालत ने सुनाई सजा

UB India News by UB India News
February 13, 2022
in अध्यात्म, अपराध, खास खबर, गया
0
महाबोधि मंदिर बम बलास्टः एनआईए की विशेष अदालत ने सुनाई सजा

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बोधगया स्थित बौद्ध धर्मावलंबियों के पवित्र धार्मिक स्थल महाबोधि मंदिर में बम बरामदगी के मामले में अपना अपराध कबूल करने वाले एक विदेशी नागरिक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को १० वर्षों के कठोर कारावास के साथ कुल ३८ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने अभियुक्त जहीदुल इस्लाम उर्फ कैसर के कबूलनामे पर ९ फरवरी २०२२ को सुनवाई करने तथा आरोपी का बयान दर्ज करने के बाद उसे भारतीय दंड विधान की धारा १२१ ‚१२२‚ १२३‚ विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धारा १६‚ १८‚ १८बी‚ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा ४‚ ५ तथा विदेशी नागरिक अधिनियम की धारा १४ के आरोपों के तहत दोषी पाया था। अदालत ने शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान दोषी ने अदालत में कहा कि मुझे अपने किये पर पश्चाताप है। भविष्य में मैं ऐसी गलती नहीं दोहराउंगा। अभियुक्त ने सजा पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और कम से कम सजा देने का अनुरोध किया था। सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने दोषी को उपरोक्त सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को कुल १० महीने की कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी। महाबोधि मंदिर परिसर में बम विस्फोट की घटना १९ जनवरी २०१८ की है‚ जब मंदिर में बौद्ध धर्मावलंबियों की निगमा पूजा चल रही थी। इस पूजा में बौद्ध धर्म के पावन गुरु दलाई लामा के अलावा कई देशों के धर्मावलंबी एवं विशिष्ट अतिथि शामिल थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में कालचक्र मैदान के निकट एक थर्मस फ्लास्क बम का आंशिक विस्फोट हुआ था। इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मंदिर परिसर से दो केन बम भी बरामद किये गये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए ने ३ फरवरी २०१८ को जांच अपने हाथ में लेने के बाद नौ अभियुक्तों के खिलाफ आरोप–पत्र दाखिल किया था‚ जिनमें से आठ अभियुक्तों ने अपना अपराध कबूल कर लिया था। इसके बाद १७ दिसम्बर २०२२ को विशेष अदालत ने इनमें से तीन अभियुक्तों को उम्रकैद तथा पांच अभियुक्तों को १० वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। नौवें आरोपी जहीदुल ने उस समय अपना अपराध कबूल करने की पेशकश नहीं की थी। अभियुक्त जहीदुल बांग्लादेश का नागरिक है। गौरतलब है कि इस घटना से पूर्व भी महाबोधि मंदिर परिसर में वर्ष २०१३ में बम विस्फोट की घटना हुई थी। इसकी जांच भी एनआईए ने की थी और इसी विशेष अदालत से उस मामले के पांच अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
त्वरित न्याय देने के मामले में निलंबन बना चर्चा का केंद्र!

त्वरित न्याय देने के मामले में निलंबन बना चर्चा का केंद्र!

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61% से ज्यादा मतदान , कहां कितना हुआ मतदान

पहला चरण‚ मतदाता अव्वल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend