ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनएमसीएच में 84 चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव ,अब सुपर स्प्रेड का खतरा

UB India News by UB India News
January 5, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
एनएमसीएच में 84 चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव ,अब सुपर स्प्रेड का खतरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में कोरोना विस्फोट हो गया है। अस्पताल में रविवार को 194 लोगों की हुई आरटीपीसीआर जांच में 84 चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। एक साथ बड़ी संख्या में ड़ॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को चिकित्सकों की आरटीपीसीआर जांच करायी गयी‚ जिसमें 84 ड़ॉक्टर्स में संक्रमण की पुष्टि की गयी। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी 69 लोगों की हुई आरटीपीसीआर जांच में 12 चिकित्सक सहित 20 लोग संक्रमित पाये गये थे। संक्रमित पाये गये सभी चिकित्सक होम आइसोलेशन में हैं। इस बीच‚ राज्य में पिछले २४ घंटे के दौरान कुल ३५२ नये मामले सामने आये। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या भी बढकर 1074 हो गयी है। पटना जिले में कोरोना के सर्वाधिक 142 केस मिले‚ जबकि गया जिले में 110 लोग संक्रमण की चपेट में पाये गये। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग के मुताबिक‚ जहानाबाद और मुंगेर के 13–13‚ लखीसराय में 7‚ जमुई और खगडि़या में 6–6‚ सहरसा और मुजफ्फरपुर में 5–5‚ समस्तीपुर‚ औरंगाबाद और बांका में 4–4‚ सारण‚ वैशाली और भागलपुर में 3–3‚ सीवान‚ पश्चिमी चंपारण‚ नालंदा‚ भोजपुर और दरभंगा में 2–2 तथा बेगूसराय‚ गोपलगंज‚ कैमूर किशनगंज‚ सीतामढ़ी और सुपौल में 1–1 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी।

इनमें से ज्यादातर डॉक्टर पटना में 27 दिसंबर को IMA के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CM नीतीश कुमार थे।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

IMA के कार्यक्रम में CM की मौजूदगी में ही कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। माना जा रहा है कि यही कोरोना स्प्रेड की वजह बना। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के 5,000 से ज्यादा डॉक्टर शामिल हुए थे। अब डॉक्टरों से OPD और इमरजेंसी में इलाज के दौरान संपर्क में आए मरीजों से कोरोना स्प्रेड का बड़ा खतरा है।

डॉक्टरों की जांच के लिए कैंप लगाए जा रहे
NMCH में शनिवार को 16 डॉक्टरों की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद रविवार को कैंप लगाकर डॉक्टरों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 200 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट्स की जांच की गई, जिसमें 84 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के साथ मेडिकल स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों की सोमवार को भी स्क्रीनिंग होगी। राज्य में डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स के संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 250 से ऊपर पहुंच गया है।

5000 की भीड़ में सोशल डिस्टेंस भूल गए थे
बताया जा रहा है कि IMA के कार्यक्रम में 5,000 से भी अधिक डॉक्टर जुटे थे। 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों की डॉक्टरों की टीम शामिल हुई थी। डॉक्टरों के पुरस्कार वितरण और भोज के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भीड़ दिखी थी। जिम्मेदारों के इस कार्यक्रम में भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं हो पाया था।

SK मेमोरियल से लेकर बापू सभागार में डॉक्टरों की भीड़ कोरोना की गाइडलाइन को किनारे करने वाली रही। इतना ही नहीं बापू सभागार में आयोजित IMA के कार्यक्रम में तो CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में गाइडलाइन टूटी थी।

राज्य में एक्टिव केस एक हजार के पार
पटना के साथ जिस भी जिले के डॉक्टर इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। पटना में रविवार को 142 नए मामले आए हैं, जबकि गया में 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 1,074 हो गया है। रिकवरी रेट भी घटकर 98.19% आ गई है। अब तक बिहार में कुल 7,27,529 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें 7,14,358 ने कोरोना को मात दी, जबकि 12,096 की मौत हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
आज से किशोरों का टीकाकरण , पटना के IGIMS में मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

आज से किशोरों का टीकाकरण , पटना के IGIMS में मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

काला धन या टर्नओवरॽ

काला धन या टर्नओवरॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend