ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान की दोहरी नीति

UB India News by UB India News
December 22, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
पाकिस्तान की दोहरी नीति

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान अफगानिस्तान के घटनाक्रम की ड़ोर अपने हाथ में रखना चाहता है। इसी क्रम में उसने सऊदी अरब के प्रस्ताव पर ओआईसी (इस्लामिक सहयोग संगठन) के नेताओं की बैठक बुलाई। इन नेताओं ने अफगानिस्तान में बदतर होती मानवीय स्थिति को स्वीकार किया और अफगान अवाम को मानवीय सहायता देने के लिए विभिन्न देशों ने एक ट्रस्ट की स्थापना की। पाकिस्तान ओआईसी देशों को अफगानिस्तान को राजनयिक मान्यता देने के लिए मना रहा है। पिछले ४ महीनों के दौरान तालिबान हुकूमत को न तो किसी देश ने राजनयिक मान्यता दी है‚ और न ही विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं ने उसे मिलने वाली अरबों डॉलर की आर्थिक मदद और उसकी संपत्तियों पर से रोक हटाई है। तालिबान हुकूमत के सामने भी अब यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मामलों में उसकी ज्यादा मदद नहीं कर सकता। यही कारण है कि पाकिस्तान सरकार देश में अपनी साख और प्रभाव मजबूत बनाए रखने की कवायद कर रही है। इस्लामाबाद में ओआईसी बैठक का यही उद्देश्य था। बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुनिया के देशों से अफगान अवाम की मदद करने का आह्वान किया। चेतावनी दी कि तत्काल मदद नहीं की गई तो अफगानिस्तान में अव्यवस्था फैल जाएगी। लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान अफगानिस्तान की सहायता के लिए भारत की ओर से ५०००० टन खाद्यान्न ले जाने की पेशकश के संबंध में आनाकानी कर रहा है। इस संबंध में तालिबान नेताओं ने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया था कि खाद्यान्न आपूर्ति के लिए वह अपने सड़क मार्ग के उपयोग की अनुमति दे। लेकिन इमरान सरकार ने मानवीय सहायता के आधार पर की गई पेशकश पर अनेक शर्तं लगाई हैं। वास्तव में पाकिस्तान की यह दोहरी नीति है। एक ओर तो पाकिस्तान दिखाना चाहता है कि अफगानिस्तान का वह सबसे बड़ा हितैषी है‚ और दूसरी ओर भारत की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री को काबुल पहुंचाने नहीं दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के अनुसार अफगानिस्तान में करीब ढाई करोड़ लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। नागरिक सुविधाओं के अभाव के साथ ही वहां चिकित्सा प्रणाली भी ठप होने के कगार पर है। राहत एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान को पर्याप्त दवाइयां और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई तो वहां बड़ी संख्या में लोगों के मरने की आशंका है। भारत ने पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए दवाइयां और चिकित्सा सामग्री भेजी है। आने वाले दिनों में वह यह काम जारी रखना चाहता है। तालिबान शासक अफगान अवाम के मानवीय संकट को दूर करना चाहते हैं‚ तो उसे पाकिस्तान के शिकंजे से मुक्त होना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
बच्चों के लिए सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने जैसी स्थिति……….

बच्चों के लिए सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने जैसी स्थिति..........

चम्पारण में कैबिनेट की बैठक ने गढ़े नए आयाम

चम्पारण में कैबिनेट की बैठक ने गढ़े नए आयाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend