ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

UB India News by UB India News
December 3, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। शीतकालीन सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार को अपने खर्च पर जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए। इस मसले पर वे पहले भी सीएम से मिल चुके हैं। वे इस मसले पर सीएम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं। दूसरी तरफ, विपक्ष और सत्‍ता पक्ष के विधायकों और विधान पार्षदों के सवालों से जूझती सरकार को आज अपने ही मंत्री का गुस्‍सा झेलना पड़ गया। राज्‍य के श्रम संसाधन मंत्री ने पटना के डीएम और एसएसपी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई के लिए मांग की। उन्‍होंने विस गेट पर अफसरों को खूब खरीखोटी भी सुनाई। इधर, विपक्ष के विधायक भी अलग-अलग मसले पर नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे।

भाई वीरेंद्र और संजय सरावगी के मामले पर होगी चर्चा

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच बिहार विधानसभा परिसर में हुई तीखी बहस और गाली-गलौज के मामले को लेकर आज विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा होगी। इसका आश्‍वासन विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा ने बुधवार को ही दिया था। इधर, इस मामले पर राजद को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा गुंडागर्दी और अराजकता राजद के संस्कार भी है और इनके नेताओं के लिए अलंकार भी। उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि राजद के नेता जब एक चुने हुए विधायक को विधानसभा जैसी जगह पर और मीडिया की उपस्थिति में मारने की धमकी दे सकते हैं, तो मौका मिलने पर आम जनता का यह क्या हश्र करेंगे यह समझा जा सकता है।

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Bihar Assembly Winter Session) के आज चौथे दिन भी हंगामे (Hungama) के आसार हैं। आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) मुलाकात करने वाले हैं।

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी हंगामा। श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी विधानसभा के अंदर रोकने पर भड़के मंत्री। दोषी अधिकारियों के निलंबन के बाद ही विधानसभा जाने की बात कही। घटना को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा।

बिहार विधानसभा में आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा के विधायक संजय सरावगी और राजद के विधायक भाई वीरेंद्र के बीच हुई कहासुनी पर सुनवाई होगी। भाजपा विधायक ने खुद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने की शिकायत की थी।

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। इस दौरान आज भी हंगामे के आसार हैं। विधानसभा में आज विपक्ष जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाएगा। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज यानी गुरुवार को चौथा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले ही धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। माले ने परिसर में मंडी व्यवस्था फिर से लागू करने और मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के विधायकों ने परिसर के बाहर धान क्रय में MSP तय करने को लेकर प्रदर्शन किया।

वहीं, विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा अफसरशाही पर भड़क गए। उनके समर्थन में विपक्ष के सदस्य भी आ गए। हंगामा होते थे विधानसभा की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा। 20 मिनट बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो सदस्यों ने मंत्री को न्याय दो के नारे लगाए। वहीं, विधान परिषद् में मुजफ्फरपुर आंखकांड पर विपक्ष भड़क गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बाहर प्रदर्शन करने के अलावा सदन के अंदर भी जमकर सरकार को घेरा। इस मसले पर कांग्रेस ने भी साथ दिया और दोनों दलों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया। जिसे सभापति ने नामंजूर कर दिया।

मंत्री मिश्रा गाड़ी रोकने के मसले पर भड़के थे। दरअसल, वे विधानसभा पहुंचे थे लेकिन उसी समय CM का काफिला गुजर रहा था। उनके पीछे DM और SP की गाड़ी जा रही थी। इसलिए उनकी गाड़ी रोक दी गई। इसके बाद गुस्साए मंत्री जिवेश मिश्रा गाड़ी से उतरकर गाड़ी रोकने वाले पुलिस अधिकारी को संस्पेंड करने की मांग करने लगे। उन्होंने सदन में कहा, ‘DM बड़ा SP बड़ा या मंत्री बड़ा बताया जाए अध्यक्ष जी।” उनकी बातों पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।

बिहार विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन।
बिहार विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन।

विधान सभा LIVE अपडेट्स

  • विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री विवाद पर सभी दल के विधायक, दल के नेताओं को एक-एक मिनट बोलने को दिया।
  • सदन में मंत्री जीवेश मिश्रा जी को न्याय दो का नारा लगा रहें विपक्ष के नेता।
  • बीस मिनट बाद 11:55 शुरू हुई सदन की कार्यवाही।
  • विधानसभा अध्यक्ष 10 मिनट बाद भी आसन पर नहीं पहुंचे। बजती रही घंटी।
  • भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने कहा- बार-बार इस तरह से विधायकों का अपमान होता आ रहा है। विधायक तो विधायक अब मंत्रियों की भी पिटाई होगी।
  • मंत्री की गाड़ी रोके जाने पर बोले विधानसभा अध्यक्ष, जिस पदाधिकारी ने ऐसा किया है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • RJD विधायक पहलाद यादव को विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार। कहा- सदन में बैठकर बोलना सदन का अपमान है। आप जब सदन का सम्मान नहीं करेंगे तब आपका सम्मान एक दारोगा कैसे करेगा।
  • 11:35 में 10 मिनट के लिए सदन स्थगित।
  • मंत्री विजय चौधरी बोले- श्रम संसाधन मंत्री के साथ हुई घटना वास्तव में यह एक गंभीर मामला है।
  • मंत्री जीवेश मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष से कि दोषी अधिकारियों को कार्रवाई करने की मांग की।
  • सदन के अंदर श्रम संसाध मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा, DM- SP के कारण उनकी गाड़ी रोके जाने पर गुस्साए।
  • RJD विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा- सरकार जातीय जनगणना कराएगी तो विपक्ष उनके साथ खड़ी रहेगी।
  • राजद के विधायक किसानों की आय दोगुनी करने की कर रहे मांग।
  • बिहार विधानसभा परिसर में मंडी व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग को लेकर माले का प्रदर्शन। मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने की मांग।

विधान परिषद LIVE अपडेट्स

  • जवाब में मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि पत्रकार हत्या मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
  • विधान परिषद में घनश्याम ठाकुर ने मधुबनी जिला के बेनीपट्टी निवासी पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या का मामला उठाया।
  • मुजफ्फरपुर आंख कांड मामले में सभापति ने भी माना यह बहुत गलत हुआ है। लेकिन उन्होंने विपक्ष के द्वारा लाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया।
  • मुजफ्फरपुर आंख कांड पर परिषद में भड़की राबड़ी, बोलीं- कहां है स्वास्थ्य मंत्री?
  • जीवेश मिश्रा प्रकरण पर राबड़ी देवी ने कहा, बिहार में अफसरशाही हावी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं।
  • राबड़ी देवी ने कहा, मुजफ्फरपुर आंख निकाले के कांड में जिम्मेवार डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए।
  • राबड़ी देवी सहित विपक्ष ने बिहार विधान परिषद परिसर में किया प्रदर्शन।
  • बिहार विधान परिषद में कांग्रेस के पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने मुजफ्फरपुर आंख ऑपरेशन कांड पर कार्य स्थगन लाया।

अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

आज सरकार 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण को सम्मिलित कर अनुदान की मांग करेगी। शिक्षा विभाग के लिए पेश किए जा रहे हैं अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, जरूरत पड़ने पर इस पर वोटिंग भी हो सकती है। लंच के बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण में सम्मिलित अनुदान की मांग पर वाद-विवाद और मतदान होगा। शेष अनुदानों की मांग गिलोटिन द्वारा लिया जाएगा। वाद-विवाद शिक्षा विभाग को लेकर होगा। वहीं, बिहार विनियोग (संख्या-4) विधायक 2021 की पुनः स्थापित करने की मांग विधानसभा में लाई जाएगी। इसके बाद यदि पहले का कोई जरूरी विधायी कार्य हो तो उसका निपटारा किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
शीतकालीन सत्र 2021: तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही

शीतकालीन सत्र 2021: तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही

पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

आपने हमें कहा कि स्कूल बंद हैं लेकिन छोटे बच्चे स्कूल जा रहे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend