ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आपने हमें कहा कि स्कूल बंद हैं लेकिन छोटे बच्चे स्कूल जा रहे…

UB India News by UB India News
December 3, 2021
in कानून, खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण
0
पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच स्कूलों को फिर से खोले जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की खिंचाई की है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार से पूछा कि आपने हमें कहा कि स्कूल बंद हैं लेकिन छोटे बच्चे स्कूल जा रहे हैं. बड़े वर्क फ्रॉम होम कर रहे है, ये क्या है? कोर्ट ने कहा कि ऐसे में तो हमें दिल्ली सरकार पर निगरानी के लिए किसी को नियुक्त करना पड़ेगा. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आश्वासन और लोकप्रियता के नारों के अलावा कोई क्रियान्वयन नहीं हुआ. अगर आप आदेश चाहते हैं, तो हम आदेश देंगे. सीजेआई एनवी रमना ने कहा, हम प्रदूषण के मामले में आपकी सरकार को संचालित करने के लिए किसी को नियुक्त करेंगे.

कहां हैं 1000 CNG बसें
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में 1000 CNG बसें लेकर आपने कहा था उसका क्या हुआ? सीजेआई ने कहा कि हमें लगा रहा है कुछ नहीं हो रहा. प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. बस वक्त बर्बाद हो रहा है. सीजेआई ने कहा कि अब तो पराली नहीं जलाई जा रही है लेकिन प्रदूषण का स्तर क्यों बढ़ रहा है? सीजेआई ने कहा कि आम आदमी कि तरफ से मैं सवाल पूछता हूं कि जबसे यह मामला शुरू हुआ. आपकी तरफ से जो कदम उठाए गए, उससे कोई फायदा हुआ. आखिर क्यों कम नहीं हो रहा प्रदूषण?

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

प्रदूषण को लेकर जारी सुनवाई के दौरान सीजेआई ने पूछा कि दिल्ली सरकार को क्या इसकी जानकारी दी गई कि जो बच्चे बैनर लेकर सड़कों पर खड़े हैं वो प्रदूषण से कैसे प्रभावित हो रहे है? दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि वो सिविल डिफेंस के लोग है. कोर्ट ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य का ख्याल भी तो रखना होगा. सीजेआई ने पूछा कि क्या दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के टास्क फोर्स अलग अलग है?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आपातकालीन स्थिति है तो उसी रफ्तार से आपको काम करना होगा. उसी अप्रोच के साथ काम करना होगा. सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मैंने देखा कि दिल्ली सरकार की तरफ से लोग प्रदूषण पर नियंत्रण के बैनर लिए सड़क पर खड़े हैं. तभी हम कहते हैं आप सिर्फ लोकप्रिय होने वाले नारे लगाते हैं. कोर्ट ने कहा कि हम कोई विपक्ष के नेता नहीं हैं. हमारा उद्देश्य प्रदूषण पर नियंत्रण है लेकिन आप सिर्फ बातें करते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के एक मंत्री के सेंट्रल विस्टा जाने और तस्वीर खिंचवाने पर सवाल उठाया. सुप्रीम कोर्ट ने बाकी राज्यों को भी आड़े हाथों लिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुछ लोगों से जुर्माना वसूल सरकारी खाते में जमा करना हल नहीं. कोर्ट ने स्वतंत्र टास्क फोर्स बनाने के संकेत दिए. केंद्र और दिल्ली ने इसका विरोध किया. सीजेआई ने कहा कि लंबे चौड़े आयोग का क्या मतलब है? दवा के बावजूद बुखार बढ़ रहा है. हम आपकी नौकरशाही को काम करना नहीं सिखा सकते. हम जज आपस में बात कर रहे थे कि शायद हमें कुछ बड़ा कदम उठाना पड़ेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बढ़ा, रद्द की गई 95 ट्रेन

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बढ़ा, रद्द की गई 95 ट्रेन

अमेरिका में ओमिक्रॉन की दस्तक, द. अफ्रीका से लौटा शख्स संक्रमित

अमेरिका में ओमिक्रॉन की दस्तक, द. अफ्रीका से लौटा शख्स संक्रमित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend