ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनसेवा ही सबकी प्राथमिकताः विस अध्यक्ष

UB India News by UB India News
November 29, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
जनसेवा ही सबकी प्राथमिकताः विस अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनसेवा ही सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए और कार्यपालिका में बैठे लोग भी लोक सेवक ही हैं‚ खासकर उन्हें यह समझना होगा। सदन के समय के अधिकाधिक सदुपयोग के लिए कार्यपालिका को पूरी सजगता और संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। यह बातें श्री सिन्हा ने २९ नवम्बर‚ २०२१ से शुरू हो रहे सप्तदश बिहार विधान सभा के चतुर्थ सत्र की तैयारियों के क्रम में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराये जाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकृत नोडल पदाधिकारियों के साथ सभा सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान कहीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा‚ प्रश्नोत्तरकाल सदस्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विधायी औजार होता है। जनहित में इसका अधिकाधिक सदुपयोग हो सके और फलस्वरूप सदन में सार्थक विमर्श हो‚ इसके लिए जरूरी है कि सभी विभाग सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर नियमानुसार ५ दिनों पूर्व और विशेष परिस्थिति में प्रश्नों के लिए निर्धारत उत्तर की तिथि के ७२ घंटे पूर्व सभा सचिवालय को उपलब्ध करायें। प्रश्नों के उत्तर को ससमय विधान सभा को उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ससमय प्रश्नों का उत्तर नहीं उपलब्ध कराने वाले विभागों के संबंधित पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनकी जिम्मेवारी तय की जायेगी। जब सदस्य बिहार की जनता के हित में सदन को चलाने के लिए कटिबद्ध हैं तो ऐसे में विभागों द्वारा समय पर १०० प्रतिशत उत्तर समय पर उपलब्ध करा दिये जायें ताकि सदन में प्रश्नकाल के दौरान सदस्य इससे संबंधित पूरक प्रश्नों को पूछ सके और अधिक से अधिक प्रश्न लिये जा सकें। इससे विकास को गति मिलेगी और जनजीवन सुखी बन सकेगा। श्री सिन्हा ने इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए बैठक में उपस्थित संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को एक पत्र भेजने का निर्देश सभा सचिव को दिया ताकि उस पत्र के आधार पर श्री मेहरोत्रा सरकार के विभागों से समन्वय स्थापित कर यह कार्य करा सकें।

बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि सदन के दौरान प्रश्नकाल में वह किसी भी सदस्य को बिना क्रम के भी प्रश्न पूछने की इजाजत दे सकते हैं‚ इसलिए विभागीय पदाधिकारीगण हर प्रश्नों के उत्तर तैयार कर सभा सचिवालय को उपलब्ध करायें जिससे सरकार को सदन में जवाब देने में कोई दिक्कत का सामना न करना पडे। उन्होंने सप्तदश बिहार विधान सभा के संपन्न हुए तीन सत्रों में कतिपय प्रश्नों का उत्तर विभिन्न विभागों द्वारा सभा सचिवालय को अबतक उपलब्ध नहीं कराये जाने पर कडी नाराजगी जाहिर की। साथ ही सभा सचिव को निर्देश दिया कि इन प्रश्नों की सत्रवार और विभागवार सूची बनाकर संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को उपलब्ध करा दें ताकि सभी विभागों से मॉनीटर कर इसे यथाशीघ्र सभा सचिवालय को उपलब्ध करायें। प्रश्नों का उत्तर नहीं उपलब्ध कराये जाने को उन्होंने विकास में बाधक माना है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
विकसित बिहार बनाना हमारा लक्ष्य : चिराग

विकसित बिहार बनाना हमारा लक्ष्य : चिराग

मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल में बड़ी लापरवाही,26 को इन्फेक्शन, 4 की निकालनी पड़ी आंखें

मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल में बड़ी लापरवाही,26 को इन्फेक्शन, 4 की निकालनी पड़ी आंखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend