ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान मंड़ल का शीतकालीन सत्र आज से

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान मंड़ल का शीतकालीन सत्र आज से

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान मंड़ल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। तीन दिसम्बर तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। छोटा सत्र होने के बावजूद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं हाल ही में विधानसभा की दो रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जदयू की जीत से सत्ताधारी दलों के हौसले बुलंद हैं। सत्ताधारी दल ने भी विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने की तैयारी कर रखी है। विपक्ष ने राज्य में अवैध शराब पीने से चार जिलों में चार दर्जन से अधिक लोगों की मौत का मुद्’ा सदन में जोर–शोर से उठाने की रणनीति तैयार की। ॥ वहीं‚ नीति आयोग ने अपने आंकड़़े के माध्यम से बिहार के विकास को लेकर सवाल खड़े़ कर दिये हैं। नीति आयोग ने विपक्ष को बैठे बैठे मुद्’ा थमा दिया है। वहीं राज्य सरकार ने जहां नीति आयोग के आंकड़े को गलत करार दिया है‚ वहीं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। शराबबंदी को लेकर विवाह समारोह में दुल्हन के कमरे में पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी का मामला भी उठाया जायेगा। हाल ही में सरकार द्वारा सरकारी जमीन के अवैध कब्जे को खाली कराने को लेकर जारी किये गये फरमान के मुद्’े पर भी वामदलों ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयारी की है। विश्वविद्यालयों में हुए घोटाले के मामले भी छाये रहेंगे। इस बीच‚ सत्र के पहले दिन सोमवार को सरकार की ओर से दोनों सदनों में द्वितीय अनुपूरक बजट २०२१–२२ और बिहार तकनीकी सेवा आयोग अध्यादेश–२०२१ पटल रखा जायेगा। साथ ही अन्य जरूरी विधायी कार्य पर सदन से मंजूरी लेने की तैयारी है। ३० नवम्बर व पहली दिसम्बर के बीच राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे‚ जबकि दो दिसम्बर को वित्तीय वर्ष २०२१–२२ के द्वितीय अनुपूरक व्यय के विवरणी पर पर बहस के बाद मतदान होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को एनडीए विधान मंडल दल की बैठक होगी। बैठक में भाजपा‚ जदयू‚ हम और वीआइपी के सभी विधायक और विधान पार्षदों को बुलाया गया है। सरकार सदन चलाने को लेकर रणनीति तय करेगी। उधर‚ दूसरी ओर राजद विधान मंडल दल की बैठक सोमवार को चार बजे से पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के आवास पर बुलाई गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद रहेंगे। कांग्रेस की ओर से विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा के आवास पर सोमवार की शाम बैठक बुलाई गई है। विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि पार्टी जहरीली शराब से हुई मौतों और बगैर महिला पुलिस के दुल्हन के कमरे में पुलिस की छापेमारी को मुद्’ा बनाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
एक ही दिन में सजा ,अररिया अदालत का फैसला नजीर होगा ………

एक ही दिन में सजा ,अररिया अदालत का फैसला नजीर होगा .........

गंगा जल उद्वह योजना को निर्धारित समय में करें पूराः नीतीश

ओमीक्रॉन‘ से रहें अलर्ट :मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend