ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार पंचायत चुनाव : आज 8वें चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों में मतदान जारी

UB India News by UB India News
November 25, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार पंचायत चुनाव : आज 8वें चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों में मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार पंचायत चुनाव में 8वें चरण की सीटों पर मतदान जारी है। 8वें चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों की 822 पंचायतों में चुनाव हो रहा है। इस चरण के 3356 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं, 166 पदों पर किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने की वजह से ये पद खाली रह गए हैं। वहीं, गया में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने तीन दिन की बंदी का ऐलान किया था। उन्होंने इसे नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। लेकिन, बुधवार को वोटर्स में काफी उत्साह दिखा। सुबह से ही वह लाइन में खड़े हैं। सीतामढ़ी के रीगा में EVM खराब होने से एक घंटे से वोटिंग बाधित है।

भागलपुर में नाव पर वोटिंग करने जाते मतदाता।
भागलपुर में नाव पर वोटिंग करने जाते मतदाता।

92 हजार 376 उम्मीदवार मैदान में
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक कुल 92 हजार 376 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 66 लाख 55 हजार 233 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 31 लाख 52 हजार 763 महिला मतदाता जबकि 35 लाख 2 हजार 260 पुरुष मतदाता हैं। इस चरण में वोटरों के लिए कुल 11 हजार 527 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

दौलतपुर पंचायत के बलुआं गांव के मध्य विद्यालय में मतदान करने पहुंचे मतदाता।
दौलतपुर पंचायत के बलुआं गांव के मध्य विद्यालय में मतदान करने पहुंचे मतदाता।

आठवें चरण में कुल पदों की संख्या 25 हजार 561 है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 11 हजार 173 है। ग्राम पंचायत मुखिया के 1135 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 821, जिला परिषद सदस्य के 124 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 1135 पद और ग्राम कचहरी पंच के 11 हजार 173 पदों के लिए चुनाव होंगे। वहीं, 92 हजार 376 उम्मीदवारों में से 42 हजार 803 पुरुष और 49 हजार 573 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

सीतामढ़ी के रीगा में EVM ठीक होने का इंतजार करतीं महिलाएं।
सीतामढ़ी के रीगा में EVM ठीक होने का इंतजार करतीं महिलाएं।

मतदान अपडेट्स…

  • गया के अतिनक्सल प्रभावित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के इमाम गर्लफ्रे आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में मतदान जारी है। नक्सली बंदी के बावजूद लोग वोट करने के लिए आ रहे हैं। लोगों में वोट के प्रति उत्साह, अपने नेता को चुनने के प्रति उनका जोश बना हुआ है। स्कूल में दो बूथ हैं। एक बूथ पर 320 और दूसरे बूथ पर 600 से अधिक मतदाता हैं। यहां 3:00 बजे तक मतदान होगा। यहां बायोमेट्रिक के उपकरण तो हैं पर वह काम नहीं कर रहे। वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मशीन काम करना बंद कर दिया।
  • सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 5 पर EVM में आई गड़बड़ी, तकरीबन एक घंटे से बाधित है मतदान, कई मतदाता बिना वोटिंग किए लौटे घर।
  • मुजफ्फरपुर के गायघाट की 23 पंचायतों के 329 बूथों पर मतदान जारी है। बूथ संख्या 142,143, और 144 पर भारी संख्या में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन, वोटिंग की गति काफी धीमी थी। इस कारण सभी मतदाता जमीन पर ही बैठ गए। काफी देर बाद भी जब उनकी बारी नहीं आयी तो सभी ऊब गए और हंगामा करने लगे।
गया के इमामगंज में आदर्श बूथ पर वोट करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
गया के इमामगंज में आदर्श बूथ पर वोट करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।

गया में नक्सली बंदी नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की दी थी धमकी
नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 23 से 25 नवंबर तक बंद का ऐलान किया है। नक्सली अपने शीर्ष नेता प्रशांत बोस व उनकी पत्नी के अलावा अन्य छह साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बंद में शामिल नहीं होने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पंचायत चुनाव के विरोध में नक्सलियों ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह IED और लैंड माइंस बिछाने की सूचना है। इसके कारण कई बूथ भी बदले भी गए। लेकिन, बुधवार को गया में नक्सली बंदी के बावजूद वोटिंग करने वालों का उत्साह दिख रहा है।

मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्र पर लाइन में लगे वोटर्स।
मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्र पर लाइन में लगे वोटर्स।

3356 पदों पर निर्विरोध हो चुका है निर्वाचन
8वें चरण की सीटों पर 3356 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 148, पंचायत समिति सदस्य के 3, ग्राम कचहरी सरपंच के 2, मुखिया के 1 और ग्राम कचहरी पंच के 3202 पद शामिल हैं। इस चरण के 166 पद खाली रह गए हैं। इसकी वजह ये है कि इन 166 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। इनमें 4 ग्राम पंचायत सदस्य के, 1 पंचायत समिति सदस्य और 161 ग्राम कचहरी सदस्य के पद शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

Next Post
आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया :लालू प्रसाद

आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया :लालू प्रसाद

बिहार में राजभवन Vs राज्य सरकार

बिहार में राजभवन Vs राज्य सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend