ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में ताला

UB India News by UB India News
November 21, 2021
in पटना, राजद
0
राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में ताला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीतिक फिजां को गर्माहट देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं। इसके साथ ही एक और बड़ी खबर यह है कि राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में ताला लग गया है। गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। और तो और गेट के सामने बड़ा सा पर्दा टांग दिया गया है, ताकि बाहर से कोई अंदर ताक-झांक नहीं कर सके। अब राजद दफ्तर में क्‍या हो रहा है, इसे बाहर से पता करना संभव नहीं होगा और अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।

अब लालू के आने पर ही खुल सकेगा गेट

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

राजद के नेताओं की मानें तो प्रदेश कार्यालय में एक बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है। यह आयोजन लालू यादव के बिहार आगमन के बाद होना है। जाहिर है इसमें लालू भी शरीक होंगे। उसी दिन कार्यालय का गेट कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए खुलेगा। उम्‍मीद है कि लालू सोमवार की शाम तक पटना आ जाएंगे। पटना आने के पीछे उनका मकसद कोर्ट की तारीख पर हाजिर होना भी है। पटना के न्‍यायालय में चल रहे चारा घोटाले के एक मामले में जज ने उन्‍हें और अन्‍य कई आरोपितों को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इस मुकदमे की तारीख पर हाजिर होने के बाद ही लालू पार्टी कार्यालय के आयोजन में शिरकत करेंगे।

गेट खुलने पर बदला दिखेगा राजद कार्यालय

राजद कार्यालय के गेट से पर्दा हटने के बाद अंदर का नजारा बदला हुआ दिखेगा। पार्टी कार्यालय में चुनाव चिह्न लालटेन की एक बड़ी प्रतिकृति स्‍थापित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इसे स्‍थापित करने का काम पूरा हो गया है। लालू यादव इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। बहुत संभव है कि पर्दा हटने के बाद कार्यालय में कुछ और भी बदलाव देखने को मिलें। तेजस्‍वी यादव कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

पार्टी दफ्तर के लिए और अधिक जगह चाहता है राजद

राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के दफ्तर के लिए सरकार से और अधिक जगह उपलब्‍ध कराने के लिए अपनी बात रखी थी। उन्‍होंने कहा था कि बिहार की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद राजद को भाजपा और जदयू की अपेक्षा कम स्‍थान कार्यालय के लिए उपलब्‍ध कराया गया है। उन्‍होंने न्‍यायालय के कोटे का एक भूखंड राजद कार्यालय के लिए उपलब्‍ध कराने की मांग की थी, जिसे राज्‍य सरकार ने खारिज कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
ऋतुराज सिन्हा बने बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री

ऋतुराज सिन्हा बने बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री

9 अगस्त को पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक

बिहार में जदयू 24 नवम्बर को मनायेगी जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend