बिहार से ऋतुराज सिन्हा बने बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने ऋतुराज के साथ चार अन्य नेताओं के नाम का मनोनयन पत्र रविवार को जारी कर दिया। ऋतुराज इससे पहले बिहार बीजेपी में नित्यानंद राय की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा का नाम बिहार के प्रमुख उद्यमियों में शुमार है। इसके साथ ही बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में पांच नेताओं को नुमाइंदगी मिल गई है। ऋतुराज सिन्हा के मनोनयन से पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी लाभ मिलने का अनुमान है।
महाराष्ट्र के विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री, पश्चिम बंगाल की भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इस संबंध में जारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के पत्र के अनुसार ये नियुिक्तयां तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित नियुक्तियां की। pic.twitter.com/oZW38OSZGe
— BJP (@BJP4India) November 21, 2021







