बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से जेडीयू में संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। यह सिलसिला जारी है। हाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया। विधानसभा व लोकसभा सीट के प्रभारियों को भी उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। इसपर जदयू की मुजफ्फरपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में दरभंगा जिला के प्रभारी रंजीत सहनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब संगठन आरसीपी सिंह के साये से मुक्त हो गया है।
समस्तीपुर- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सरकार चलाने के 15 वर्ष पूरे होने पर जदयू 24 नवम्बर को लोहिया आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में जिला के प्रभारी मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके अलावा पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक पूर्व विधान पार्षद से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी नेता और कार्यकर्ता भी शरीक होंगे। तदयू के जिला प्रवक्ता तकी अख्तर ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को नीतीश सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में किये गए विकास के कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। जनता को बताया जाएगा कि किस प्रकार पूर्व की सरकार में बेपटरी हो गई बिहार की पूरी व्यवस्था को सुशासन के माध्यम से नीतीश कुमार ने पटरी पर ही लाने के साथ तेज रफ्तार से विकास भी किया है। इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि सामाजिक कुरीति बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराब से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान से आम जनता को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये गये राज्यव्यापी अभियान की भी जानकारी दी जाएगी।







