ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यह महज उपचुनाव नहीं‚ जदयू व राजद के बीच चुनावी महासंग्राम

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
यह महज उपचुनाव नहीं‚ जदयू व राजद के बीच चुनावी महासंग्राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ३० अक्टूबर को होने जा रहे दो सीटों का उपचुनाव कई मायने में विधानसभा के आम चुनाव पर भी भारी पड़़ रहा है। आलम है कि सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों ने तारापुर व कुशेश्वर स्थान सीट को अपने पाले में करने के लिए एड़़ी–चोटी एक कर सारी ताकत झोंक दी है। दोनों सीटों की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीधे उपचुनाव प्रचार में इंट्री मारी है‚ जबकि लालू पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार से दूर थे। लिहाजा यह उपचुनाव ही नहीं‚ बिहार का चुुनावी महासंग्राम है।

यह उपचुनाव इसलिए भी खासा महत्वपूर्ण है कि राजद व कांग्रेस की पुरानी दोस्ती सीट बंटवारे को लेकर टूट गई। यानी वर्ष २०२४ में होने वाले लोकसभा के महाभारत के पहले महागठबंधन चटक गया। वर्ष २०१५ के विधानसभा चुनाव के समय जो महागठबंधन की नींव ड़ाली गई थी वह धीरे धीरे टुकड़़ों में बंट गई है। जीतनराम मांझी के नेतृत्व वाला ‘हम’ बहुत पहले ही लालू को बाय–बाय कह एनड़ीए खेमे में आ गया था। अब कांग्रेस भी राजद से अलग हो गई। दो सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस एक सीट कुशेश्वर स्थान की मांग कर रही थी पर राजद ने कांग्रेस को विश्वास में लिए बगैर दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े़ कर दिए। नयी परिस्थतियों में कांग्रेस ने सूबे की सभी ४० लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। जाहिर है कि सभी दल वर्ष २०२४ में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रहकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस कन्हैया समेत कुछ युवा तुर्क को अपने पाले में खींच लाई है और वह बड़ा गेम खेलने की तैयारी है। लेकिन यह विश्लेषण की बात है कि महागठबंधन के विखराव से आखिर सबसे अधिक नुकसान किसे हो रहा है। जनता हमेशा तौल कर वोट देती है। परिवर्तन उसके जेहन में होता है। ऐसे में अगले लोकसभा चुनाव के महाभारत में बड़़ा खेला हो सकता है।

RELATED POSTS

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

जहां तक ताजा उपचुनाव की बात है लालू प्रसाद यादव के चुनाव प्रचार में कूदने पर राजनीतिक तापमान गरम हो गया है। लालू व नीतीश दोनों उपचुनाव में प्रचार कर चुके हैं। उपचुनाव की दोनों सीटें जदयू की सिटिंग सीटें रही हैं। इसलिए जदयू के लिए ये दोनों सीटें खासा प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ४३ सीटें लेकर जदयू तीसरे स्थान की पार्टी रही। चूंकिं मौजूदा सरकार नीतीश की अगुवाई में चल रही है‚ इसलिए उपचुनाव में जीत या हार के कई अर्थ लगाए जाएंगे। जदयू की पार्टनर भाजपा ने भी जदयू को जीताने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। जदयू नेताओं के साथ भाजपा के नेता भी कुशेश्वर स्थान व तारापुर में कैंप किए हैं। भाजपा के नेता अपने –अपने स्तर पर जदयू के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कायस्थ समाज से एनड़ीए के पक्ष में वोट देने की अपील की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल समेत प्रवक्ता संतोष पाठक‚ अरविन्द सिंह‚ राजीव रंजन‚ अखिलेश सिंह‚ प्रेम रंजन पटेल‚ मनोज शर्मा ने समय–समय पर बयान जारी कर उपचुनाव में एड़ीए उम्मीदवार के पक्ष में गोलबंद करने का संदेश दिया है।
ज्ञात हो कि जिस तरह उपचुनाव में राजद व कांग्रेस के बीच मनमुटाव हुआ है‚ ठीक उसी तरह वर्ष २०१० के विधानसभा चुनाव में इन दोनों के बीच तनातनी के साथ अलगाव हुआ था। वर्ष २०१० के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद व कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बन सकी। लिहाजा कांग्रेस ने एकला चलो की राह अपना कर सभी २४३ सीटों पर ताल ठोक दिया। राजद ने लोजपा को नए साथी के रूप में चुना। कांग्रेस वर्ष २०१० के विधानसभा चुनाव में सभी २४३ सीटों पर भाग्य आजमाई थी और उसे मात्र चार सीटों से संतोष करना पड़़ा, कांग्रेस को कुल ८.३८ प्रतिशत मत हासिल हुए। इसी तरह राजद व लोजपा गठजोड़़ में राजद ने कुल १६८ सीटों पर चुनाव लड़़कर २२ सीटें हासिल की। उसे १८.८४ प्रतिशत मत मिले थे। लोजपा को ७५ सीटों में मात्र तीन सीटें हाथ लगीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
गेमचेंजर साबित हो सकता है बीजेपी के लिए पंजाब में कैप्टन अमरिंदर का ‘ऑफर’

आज अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend