ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली स्थित बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र ऑनलाइन शुरू

UB India News by UB India News
October 6, 2021
in पटना, बिहार
0
दिल्ली स्थित बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र ऑनलाइन शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नयी दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोग अब वहीं जाति, आवासीय, आय समेत अन्य प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं. इसके लिए वहां मौजूदा बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र की शुरुआत मंगलवार की गयी. इसका पटना से ही ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इतने कम समय में बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र की शुरुआत करना बेहद खुशी की बात है. बिहार भवन में सफलतापूर्वक इस सेवा का क्रियान्वयन हो रहा है. अन्य किसी राज्य के भवनों की तुलना में दिल्ली में इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला बिहार भवन पहला राज्य भवन है. इससे बिहार के लोगों को लोक सेवाओं की सुविधा का लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने किया उद्घाटन
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की अपर मिशन निदेशक डॉ. प्रतिमा ने कहा कि बिहार सदन में लोक सेवा केंद्र की शुरुआत एक प्रशंसनीय कदम है. इससे बिहार के जो लोग दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं, उन्हें कई आवश्यक प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त करने में बेहद आसानी होगी. उन्होंने कहा कि आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र की सुविधा के लिए बिहार भवन में लोक सेवा केंद्र खोला गया.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

साथ ही 2.46 लाख से अधिक आवेदन पर लोक सेवाएं बिहार भवन के माध्यम से प्रदान की गयी. वर्तमान में 153 सेवाएं बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनयम के अंतर्गत शामिल हैं. अब तक 28.03ं करोड़ आवेदन में 27.64 करोड़ से अधिक आवेदन का निष्पादन किया जा चुका है. स्थानिक आयुक्त पलका सहनी ने कहा कि लोक सेवा केंद्र की बिहार भवन इकाई के स्तर से अब तक एक लाख 50 हजार से ज्यादा प्रमाण-पत्र निर्गत किये जा चुके हैं.

इससे मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार सदन में शुरू हुआ यह लोकसेवा केंद्र सिंगल विंडो सिस्टम है. इसके माध्यम से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता राशि के अलावा अन्य सभी तरह के प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर इन्हें सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं. बिहार भवन की तर्ज पर बिहार सदन में भी प्लॉटर मशीन की सुविधा बहाल की जायेगी. इसके माध्यम से लोगों को जमीन का नक्शा भी उपलब्ध हो सकेगा. बिहार सदन में इन लोक सेवा केंद्र में आइटी प्रबंधक और आइटी सहायक लोगों को सेवा मुहैया करायेंगे.

इसका कार्य दिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. गौरतलब है कि दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित बिहार भवन में 2012 में लोक सेवा केंद्र की शुरुआत की गयी थी. यहां से ई-सेवाएं के माध्यम से कई तरह की सेवाओं का लाभ आम लोग उठा रहे हैं. दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों ने आय, जाति समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. यहां मौजूद प्लॉटर मशीन की सहायता से अब तक 500 राजस्व मानचित्र जारी किये जा चुके हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post

उपचुनाव से पहले मुझसे डर गए RJD सुप्रीमो

सांसद ललन सिंह बनाए गए JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

पशुपालन मंत्री भोलाराम तूफानी से लालू प्रसाद ने फर्जी दस्तावेजों पर दस्तखत कराया था :ललन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend