ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी में खामोशी क्यों

UB India News by UB India News
October 2, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, राजद
0
कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी में खामोशी क्यों
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कन्हैया कुमार के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर लगा था कि भाकपा इस पर कुछ तीखी बयानबाजी करेगी. हालांकि, पार्टी की ओर से यही बयान आया कि किसी व्यक्ति से बड़ी पार्टी होती है. जाहिर है भाकपा नेताओं को न तो सदमा लगा दिख रहा है और न ही किसी प्रकार की कोई नाराजगी ही दिख रही है. लेकिन, बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में सियासी विमर्श जरूर जारी है कि टीम राहुल गांधी का हिस्सा बन चुके आखिर कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी क्या रुख अपनाए. इसी बीच अंदरखाने की खबर यह है कि राजद ने अपने प्रवक्ताओं एवं सभी नेताओं से साफ कह दिया है कि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त ना करे.

हालांकि, इससे पहले ही आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस के में शामिल होने को लेकर कहा कि कौन है कन्हैया कुमार? मैं इन्हें नहीं जानता. इससे पहले RJD का बड़ा बयान आया. RJD विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा था कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं, और महागठबंधन की ताकत भी वही हैं. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने अच्छा काम किया है और आगे भी अच्छा काम करेंगी. किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

राजद के अंदरखाने की खबर समझें
जाहिर है कन्हैया कुमार के कांग्रेस की टीम राहुल गांधी में आने के साथ ही तेजस्वी को कन्हैया से ऊपर रखने-दिखाने की राजद की ओर से बयान आने लगे. हालांकि, जैसे ही कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्र ने यह कहा कि कन्हैया कुमार के आने से पार्टी को फायदा होगा, लेकिन महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं. इसके बाद से ही राजद की ओर से बयानबाजियों का सिलसिला थम गया. अंदरखाने की खबर यही है कि राजद ने अपने नेताओं-प्रवक्ताओं को यही निर्देश दिया है कि जब तक पार्टी की ओर से कोई निर्देश न मिले बयान न दिए जाएं.

कन्हैया के आने से राजद के नेता क्यों खुश नहीं?
अब सवाल यह है कि महागठबंधन में सहयोगी दल कांग्रेस में एक अच्छे वक्ता के तौर पर पहचान रखने वाले कन्हैया कुमार के शामिल होने से आरजेडी को खुश होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नजर नहीं आ रहा. सबसे खास बात यह है कि कन्हैया कुमार जीसीपीआई में से कांग्रेस में आए हैं वह भी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है. ऐसे में जानकारी यही सामने आ रही है कि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से राजद के नेता खुश नहीं हैं.

क्या तेजस्वी के सामने चुनौती बनेंगे कन्हैया कुमार?
कहा तो यह भी जाता है कि कन्हैया से आरजेडी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ही खुश नहीं है, जब सीपीआई ने उन्हें बेगूसराय से उम्मीदवार बना दिया था तब गठबंधन के बावजूद आरजेडी ने कन्हैया के सामने अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया था. यही वजह रही थी जो कन्हैया कुमार की हार का अंतर 4 लाख 71 हजार से अधिक की थी. सियासी जानकारों की नजर में राजद का यह रुख इसलिए भी है क्योंकि महागठबंधन में अब कांग्रेस को भी एक चेहरा मिल गया है जो चुनौती के मुकाबिल खड़ा हो सकता है.

इस मामले में तेजस्वी से कहीं पीछे हैं कन्हैया?
दरअसल, बिहार में फिलहाल महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव हैं, लेकिन कन्हैया कुमार के बोलने का तरीका और भाषण की शैली काफी अच्छी है. लोगों से वह अच्छा कनेक्ट करते हैं. कन्हैया कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जब बिहार में ‘जन गण मन’ यात्रा निकाली थी तो उन्हें बहुत सपोर्ट भी मिला था. खास तौर पर मुस्लिम वर्ग से उन्हें व्यापक जन समर्थन मिल रहा था. हालांकि राजनीति में जाति की बात आएगी तो उसके कन्हैया कुमार कितने स्वीकार्य होंगे यह भी देखने वाली बात होगी.

कब तक खामोश रहेंगे राजद के नेता?
सवाल यह भी है कि कांग्रेस क्या कन्हैया कुमार के बूते महागठबंधन से बाहर निकलने का साहस दिखा पाएगी, या फिर कन्हैया को भी यही निर्देश दिया जाएगा कि वह भी तेजस्वी को अपना नेता माने? . हालांकि, फिलहाल यह भी खबर सामने आ रही है कि राजद तब तक टिप्पणी नहीं करने जा रही जब तक कन्हैया कुमार की ओर से तेजस्वी यादव के सामने खड़े होने के कोई संकेत नहीं मिलते.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
कांग्रेस का संकट काल…………

कांग्रेस का संकट काल............

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आपने शहर का गला घोंट दिया’,

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आपने शहर का गला घोंट दिया',

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend