ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दूसरे चरण के वोटों की गिनती आज

UB India News by UB India News
October 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जिलावार, बिहार
0
दूसरे चरण के वोटों की गिनती आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 34 जिलों के 48 प्रखंड़ों की 692 पंचायतों में हुए मतदान के बाद अब शुक्रवार को सुबह आठ बजे से कड़़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू होगी है। मतगणना शनिवार तक चलेगी। ग्राम पंचायत मुखिया‚ ग्राम पंचायत सदस्य‚ पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव ईवीएम से कराये गये हैं। इन पदों के लिए मतगणना शुरू होने के एक ही घंटे के बाद परिणाम आने लगेंगे‚ जबकि सरपंच और पंच का चुनाव मतपत्र से कराया गया है। इन पदों की मतगणना में समय लगेगा। मतगणना केंद्र संबंधित जिला मुख्यालय या अनुमंड़ल मुख्यालय में बनाये गये हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गयी है। मतदान की ही तरह मतगणना के लिए भी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतगणना के लिए पांच हॉल बनाये गये हैं। ग्राम पंचायत मुखिया‚ ग्राम पंचायत सदस्य‚ पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए अलग–अलग हॉल में मतगणना होगी‚ जबकि सरपंच और पंच पदों के लिए अलग हॉल में मतगणना की जायेगी। ईवीएम से प्राप्त आंकडों के आधार पर ओसीआर सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इस चरण में २१‚१३१ पदों के लिए ७१‚४६७ उम्मीदवारों ने किस्मत आजमायी है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के ९३९३‚ ग्राम कचहरी पंच के ३९९३‚ ग्राम पंचायत मुखिया के ६९२‚ ग्राम कचहरी पंच के ६९२‚ पंचायत समिति सदस्य के ९६१ और जिला परिषद सदस्य के १०८ पदों पर चुनाव कराये गये। उन्होंने कहा कि इस चरण के चुनाव में ७१‚४६७ उम्मीदवार मैदान में हैं‚ जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य के ४०‚९०३‚ ग्राम कचहरी पंच के १३‚६१८‚ ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए ५७२५ अभ्यर्थी शामिल हैं। ॥ पंचायत समिति सदस्य पद के लिए ६०९० अभ्यर्थी‚ ग्राम कचहरी सरपंच पद हेतु ३९६७ अभ्यर्थी तथा जिला परिषद् सदस्य पद के लिए ११६४ अभ्यर्थी मैदान में थे। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में ३४०२ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इनमें ग्राम पंचातय सदस्य के १२६‚ ग्राम कचहरी पंच के ३२७१‚ पंचायत समिति सदस्य के एक और जिला परिषद सदस्य के एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज और अहियापुर स्थित बाजार समिति में मतगणना केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कॉलेज के मेन गेट पर सैंकड़ों समर्थक भीड़ लगाकर खड़े थे। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को यहां लाठियां भांजनी पड़ी है। इधर, बेतिया में तेज बारिश की वजह से मतगणना बाधित है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज और अहियापुर स्थित बाजार समिति में मतगणना केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कॉलेज के मेन गेट पर सैंकड़ों समर्थक भीड़ लगाकर खड़े थे। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को यहां लाठियां भांजनी पड़ी है। इधर, बेतिया में तेज बारिश की वजह से मतगणना बाधित है।

जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।
जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।

काउंटिंग अपडेट…

  • बांका प्रखंड के दुधारी पंचायत वार्ड नंबर 4 से उम्मीदवार हेमा देवी 47 वोट से विजयी।
  • कैमूर जिले के खजुरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी पत्रकार संजय मल्होत्रा चुनाव जीते। बांका में जयपाल उर्फ विमल सोरेन समुखिया पंचायत से 235 वोट से जीते।
  • मुजफ्फरपुर में दिव्यांग प्रत्याशी के साथ मतगणना केंद्र पर बदसलूकी।
  • औरंगाबाद के महुआवं पंचायत से मुखिया पद पर ब्रजमोहन सिंह 240 वोट से जीते अंकोरहा पंचायत से मुखिया पद पर मुन्नी देवी विजयी हुई
  • मुंगेर के बनगामा पंचायत में निरंजन मंडल की मुखिया के पद जीत हुई है।
  • जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के भाग 1 से जिला परिषद के उम्मीदवार अजय सिंह 250 वोट से जीते।
  • मुजफ्फरपुर के दो मतगणना केंद्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां।
  • दूसरे चरण के पंचायतों के लिए मतगणना दो दिनों तक चलेगी।
  • 34 जिलों में मतगणना केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।
  • काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
  • दूसरे चरण में 23,161 पदों पर कुल 76,279 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • इसमें 36,111 पुरुष और 40,168 महिलाएं शामिल हैं।
आरा में मतगणना केंद्र के अंदर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
आरा में मतगणना केंद्र के अंदर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

तीसरे चौथे और पांचवें चरण की भी चुनावी प्रक्रिया है जारी
पंचायत चुनाव में पहले चरण के सीटों पर गांव की सरकार बन चुकी है। वहीं दूसरे चरण की सीटों पर आज मतगणना जारी है। तीसरे चरण की सीटों पर प्रचार अपने पूरे रंग पर है। यहां 8 अक्टूबर को मतदान होना है। चौथे चरण की सीटों पर आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन। इस चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों में चुनाव होना है। पांचवे चरण की सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन जारी है यहां 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा। पांचवें चरण में सभी 38 जिलों के 58 प्रखंडों में चुनाव होना है।

नवादा में मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़।
नवादा में मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़।

दूसरे चरण में 76279 उम्मीदवार ​मैदान में

दूसरे चरण में कुल 76,279 उम्मीदवारों ने 23,161 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसमें 36,111 पुरुष और 40,168 महिला मैदान में थे। दूसरे चरण में सबसे अधिक जोर आजमाइश मुखिया के पद को लेकर दिखा। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। पंच के कई पदों पर तो कोई उम्‍मीदवार ही नहीं मिला। साथ ही कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,204, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6,279, मुखिया के लिए 6,277, वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 41,405 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, वार्ड पंच के लिए 17,042 और सरपंच पद के लिए 4072 उम्मीदवार मैदान में थे।

मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
मुजफ्फरपुर में मतगणना के केंद्र के बाहर लगी भीड़।
मुजफ्फरपुर में मतगणना के केंद्र के बाहर लगी भीड़।

29 सितंबर को संपन्न हुआ था मतदान

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हो गया था। 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोटिंग हुई थी। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, जितिया पर्व के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें सुबह से शाम तक लग रही। कुछ जिलों में छिटपुट घटनाएं भी हुई थी। मुंगेर जिले के टेटियाबम्बर के टेटिया पंचायत में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
दो सीटों पर उलझी बिहार की सियासत

दो सीटों पर उलझी बिहार की सियासत

कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी में खामोशी क्यों

कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी में खामोशी क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend