ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो सीटों पर उलझी बिहार की सियासत

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, विधानमंडल
0
दो सीटों पर उलझी बिहार की सियासत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की कुशेश्वरस्थान व तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दो नवंबर को परिणाम सबके सामने होगा। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बिहार में सियासत गर्म हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दिवंगत विधायक शशिभूषण हजारी के पुत्र अमन हजारी को कुशेश्वरस्थान से टिकट दे सकता है। वहीं तारापुर से राजीव सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। इस तरह से एनडीए के उम्मीदवार तो साफ हैं, मगर महागठबंधन में रस्साकशी चल रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दोनों सीट पर दावा कर दिया है तो कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान के लिए प्रत्याशी तय करने को पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है। कांग्रेस ने कहा है कि चिराग अगर साथ आएं तो अच्छा रहेगा। दूसरी तरफ दो दिन पहले लोजपा सांसद की राजद नेता से मुलाकात भी हो चुकी है।

दरअसल, हाल ही में जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि कुशेश्वरस्थान व तारापुर विधानसभा सीट पर हम अपने उम्मीदवार उतारेंगे। पार्टी सिंबल किसके पास है? इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। चुनाव आयोग को सब पता है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा बयान देते हुए कह दिया कि लोजपा का चुनाव चिह्न बंगला भी उनका है और पार्टी भी। इसके बाद चिराग के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। हाल ही में कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने कहा था कि उपचुनाव में अगर चिराग उनके साथ आते हैं तो स्वागत है। वहीं दो दिन पहले राजद नेता श्याम रजक ने चिराग से मुलाकात की थी। संभावना है कि अगर पशुपति पारस के दावे के बाद चिराग लोजपा से उम्मीदवार नहीं उतार पाते हैं तो उनके पास राजद-कांग्रेस का साथ होगा।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

राजद और कांग्रेस के अपने-अपने दावे

इधर, राजद के नेता लगातार बयान दे रहे हैं कि वह दोनों सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। लालू यादव के दल का कहना है कि वह कुशेश्वरस्थान व तारापुर विधानसभा सीट जीतकर महागठबंधन के खाते में डालना चाहता है। वहीं कांग्रेस भी एक सीट पर दावा कर रही है। गुरुवार को तो कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए कुशेश्वरस्थान से प्रत्याशी चयन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। ऐसे में दो सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी का नाम सामने आने में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी में खामोशी क्यों

कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी में खामोशी क्यों

कांग्रेस का संकट काल…………

कांग्रेस का संकट काल............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend