ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोगों को नया जीवन दे रही पीएम जन आरोग्य योजना

UB India News by UB India News
September 24, 2021
in पटना, भाजपा
0
लोगों को नया जीवन दे रही पीएम जन आरोग्य योजना

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर ज्ञान भवन में आयुष्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया था। कार्यक्रम का थीम रोग मुक्त‚ ऋण मुक्त बिहार था‚ ताकि राज्य की जनता इलाज की खातिर कर्जदार न हो। इस अवसर पर दो लाभार्थियों ने अपने इलाज के अनुभव साझा किये‚ वहीं बेहतर काम करने वाले सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने समीक्षा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। श्री पांडेय ने आयुष्मान भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह योजना लोगों को नया जीवन दे रही है। अस्पताल में हाथ में लिया हुआ गोल्डन कार्ड लाभार्थियों की ताकत होता है। आयुष्मान भारत का तीन वर्षों का सफर काफी चुनौती भरा रहा है। कठिन रास्ते से चलते हुए इस योजना को आगे बढाते रहे हैं। असफलता के रास्ते ही सफलता की मंजिल पहुंचाते हैं। कभी चुनौतियों में लडने से स्वास्थ्य विभाग पीछे नहीं रहा। आगे आने वाले समय में इसे और गति देते हुए सुलभ और बेहतर बनायेंगे‚ ताकि लोगों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। तीन साल में राज्य में इस योजना के तहत तीन लाख लोगों का इलाज किया गया और इस पर लगभग तीन सौ करोड खर्च किये गये। ३० फीसद परिवारों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। पूरे राज्य में इस योजना के तहत ९४० सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। पूरे देश में २८ हजार अस्पताल सूचीबद्ध हैं‚ जहां आयुष्मान भारत के लाभार्थी अपना इलाज करा सकते हैं। श्री पांडेय ने कहा कि पहले लोगों को अपने परिजनों के इलाज में काफी कठिनाई होती थी। परिजनों का जीवन बचाने के लिए गरीब तबके के लोग कर्ज लेते थे‚ जेवर और जमीन बेच देते थे‚ लेकिन अब न तो इलाज के लिए ऋण लेना पड रहा है और न ही जमीन बेचने की आवयकता है। प्रधानमंत्री की सोच है कि बीमारी के कारण लोगों को ऋण लेना नहीं पडे। उन्होंने गरीबों की पीडा को देखते हुए पांच लाख तक निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर ने आयुष्मान भारत से हो रहे लाभ और इसकी सफलता पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर विशेष स्वास्थ्य सचिव अरविंदर सिंह‚ संयुक्त सचिव राम ईश्वर‚ निदेशक प्रमुख नवीन प्रसाद‚ आयुष्मान भारत के प्रशासी पदाधिकारी अमिताभ सिंंह एवं स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा भी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
जातीय जनगणना उपयोगी और देशहित मेंः नीतीश

जातिगत जनगणना पर CM नीतीश को PM मोदी का झटका

लोजपा पर बर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे चाचा भतीजा …….

एलजेपी के असली हकदार की लड़ाई जारी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend